अनिल राजभर का कद बढ़ा, योगी मंत्रिमंडल का पहला विस्तार, 23 मंत्रियों ने ली शपथ

जनता जनार्दन संवाददाता , Aug 21, 2019, 13:09 pm IST
Keywords: Lucknow   Yogicabinet   CM Yogi   UttarPradesh News   उत्तर प्रदेश   योगी आदित्यनाथ  
फ़ॉन्ट साइज :
अनिल राजभर का कद बढ़ा, योगी मंत्रिमंडल का पहला विस्तार, 23 मंत्रियों ने ली शपथ

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के पहले मंत्रिमंडल विस्तार के तहत बुधवार को 23 मंत्रियों को शपथ दिलायी गई. राजभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने छह कैबिनेट मंत्रियों, छह राज्य मंत्रियों (स्वतंत्र प्रभार) और 11 राज्य मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी. इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे.

स्वतंत्र प्रभारी के राज्यमंत्रियों- महेन्द्र सिंह (ग्राम्य विकास), सुरेश राणा (गन्ना), भूपेन्द्र सिंह चौधरी (पंचायती राज) और अनिल राजभर (खाद्य प्रसंस्करण) को प्रोन्नति देते हुए कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलायी गयी. वहीं, भोगांव से विधायक राम नरेश अग्निहोत्री तथा घाटमपुर से विधायक कमला रानी वरुण को सीधे कैबिनेट में जगह दी गयी है.

सूचना राज्यमंत्री डॉक्टर नीलकंठ तिवारी को भी प्रोन्नति दी गयी है. उन्हें स्वतंत्र प्रभार के राज्यमंत्री पद की शपथ दिलायी गयी. इसके अलावा कपिलदेव अग्रवाल, सतीश द्विवेदी, अशोक कटारिया, श्रीराम चौहान और रवीन्द्र जायसवाल जैसे नये चेहरों को भी स्वतंत्र प्रभार के राज्यमंत्री पद की शपथ दिलायी गयी.

इसके अलावा अनिल शर्मा, महेश गुप्ता, आनन्द स्वरूप शुक्ला, विजय कश्यप, गिर्राज सिंह धर्मेश, लाखन सिंह राजपूत, नीलिमा कटियार, चौधरी उदयभान सिंह, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, रमाशंकर सिंह पटेल और अजित सिंह पाल को राज्यमंत्री बनाया गया है.

वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल