Monday, 09 February 2026  |   जनता जनार्दन को बुकमार्क बनाएं
आपका स्वागत [लॉग इन ] / [पंजीकरण]   
 
खेल- खिलाड़ी
  • खबरें
  • लेख
भारत के साथ मैच खेलने के लिए पाकिस्तान तैयार! लेकिन जनता जनार्दन संवाददाता ,  Feb 09, 2026
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को होने वाले भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर बना विवाद अब धीरे-धीरे सुलझने की ओर बढ़ता दिख रहा है. लाहौर में आईसीसी और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के बीच अहम बैठक हुई, जिसमें बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम भी मौजूद रहे. इस बैठक के बाद संकेत मिले हैं कि पाकिस्तान भारत के खिलाफ खेलने को तैयार है, लेकिन इसके लिए उसने तीन शर्तें सामने रखी हैं. भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने की घोषणा के बाद आईसीसी ने मामले में दखल दिया. गद्दाफी स्टेडियम में हुई बैठक में पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी, बीसीबी अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम और आईसीसी के डिप्टी चेयरमैन इमरान ख्वाजा शामिल हुए. सूत्रों के अनुसार, आईसीसी ने साफ कहा कि वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में किसी एक टीम के खिलाफ खेलने से इनकार करना नियमों के खिलाफ है. ऐसा करने पर पीसीबी को आर्थिक नुकसान और अन्य प्रतिबंध झेलने पड़ सकते हैं. इसके बाद पाकिस्तान के रुख में नरमी दिखी. श्रीलंका की अपील का असर इस पूरे मामले में सह-मेजबान श्रीलंका की भूमिका भी अहम रही. श्रीलंका क्रिकेट ने पीसीबी को पत्र लिखकर याद दिलाया कि जब पाकिस्तान लंबे समय तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर था, तब श्रीलंका ने वहां जाकर खेला और क्रिकेट की वापसी में मदद की थी. श्रीलंका ने यह भी बताया कि भारत-पाकिस्तान मैच नहीं होने से उनके देश में पर्यटन और होटल कारोबार को बड़ा नुकसान होगा. आईसीसी के दबाव और श्रीलंका की अपील के बाद पाकिस्तान अब अपने फैसले पर दोबारा सोचता नजर आ रहा है. पाकिस्तान की तीन शर्तें क्या हैं? आईसीसी के राजस्व में बड़ा हिस्सा – पाकिस्तान चाहता है कि आईसीसी हर साल क्रिकेट बोर्डों को जो पैसा देती है, उसमें उसका हिस्सा बढ़ाया जाए. भारत-पाक द्विपक्षीय सीरीज पर दबाव – पीसीबी की मांग है कि आईसीसी, बीसीसीआई पर दबाव बनाए ताकि भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज दोबारा शुरू हो सके. दोनों देशों के बीच 2013 के बाद से कोई सीरीज नहीं हुई है. मैच के बाद हैंडशेक प्रोटोकॉल – पाकिस्तान मैदान पर खिलाड़ियों के बीच हैंडशेक को अनिवार्य करने की बात कर रहा है. हालांकि आईसीसी इसे टीमों का आपसी फैसला मानता है. इससे पहले पाकिस्तान ने सरकार के निर्देश का हवाला देते हुए 'फोर्स मेज्योर' क्लॉज लगाने की कोशिश की थी, लेकिन आईसीसी ने इसे राजनीतिक वजह बताकर स्वीकार नहीं किया. ....  समाचार पढ़ें
अमेरिका के खिलाफ सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पारी, रचा खास इतिहास जनता जनार्दन संवाददाता ,  Feb 08, 2026
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की. भारत ने पहला मैच 7 फरवरी को संयुक्त राज्य अमेरिका ....  समाचार पढ़ें
बुमराह के बाद यह धाकड़ बल्लेबाज भी बीमार, पहले मैच में बिगड़ी तबीयत, कब होंगे फिट? जनता जनार्दन संवाददाता ,  Feb 08, 2026
टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो चुकी है और इस बार भारत इस टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है. डिफेंडिंग चैंपियन होने के नाते टीम इंडिया से काफी उम्मीदें हैं. हालांकि, टूर्नामेंट के शुरू होते ही भारतीय टीम को खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर परेशानी झेलनी पड़ रही है. चोट और बीमारी की वजह ....  समाचार पढ़ें
भारत-पाकिस्तान के बीच नहीं हुआ मैच तो ICC को होगा करोड़ों का नुकसान, कैसे होगी भरपाई? जनता जनार्दन संवाददाता ,  Feb 02, 2026
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला बहुप्रतीक्षित मुकाबला अगर नहीं खेला जाता है, तो इसका असर सिर्फ क्रिकेट फैंस की भावनाओं तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) को भी भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ....  समाचार पढ़ें
स्टेडियम में लग रहे थे गौतम गंभीर हाय-हाय के नारे, फिर कोहली ने किया ऐसा इशारा जनता जनार्दन संवाददाता ,  Jan 20, 2026
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज भले ही न्यूजीलैंड ने 2-1 से अपने नाम कर ली हो, लेकिन सीरीज के आखिरी मुकाबले के बाद मैदान पर जो दृश्य देखने को मिला, उसने सभी को चौंका दिया. इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए निर्णायक मैच में टीम इंडिया की हार के बाद दर्शकों का गुस्सा ....  समाचार पढ़ें
बांग्लादेश ने ICC के अल्टीमेटम को मानने से किया इनकार, T20 वर्ल्ड कप पर मंडराया संकट जनता जनार्दन संवाददाता ,  Jan 20, 2026
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के बीच चल रहा विवाद फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा है. ताजा घटनाक्रम में बीसीबी ने उन रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया है, जिनमें दावा किया गया था कि आईसीसी ने बांग्लादेश को 21 जनवरी किया. ....  समाचार पढ़ें
आज से ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप का आगाज, कैसा है टीम इंडिया का स्क्वॉड? जनता जनार्दन संवाददाता ,  Jan 15, 2026
आईसीसी मेंस अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत आज, यानी 15 जनवरी 2026, से होने जा रही है. टूर्नामेंट के पहले ही दिन क्रिकेट फैंस को तीन रोमांचक मु ....  समाचार पढ़ें
मुझे बहुत मैसेज करता था, सूर्यकुमार यादव पर आरोप लगाने वाली एक्ट्रेस जनता जनार्दन संवाददाता ,  Dec 31, 2025
सूर्यकुमार और देविषा पारंपरिक परिधान में मंदिर पहुंचे, जहां श्रद्धालुओं और मंदिर कर्मचारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. व्यस्त खेल जीवन के बावजूद आध्यात्मिक आस्था को प्राथमिकता देने वाले सूर्यकुमार यादव का यह रूप लोगों को काफी पसंद आया. दर्शन के बाद मंदिर परिसर के रंगनायकुलवारी ....  समाचार पढ़ें
गिल से लेकर जडेजा तक,  2025 में भारत के लिए किसने बनाए सबसे ज्यादा रन, देखें लिस्ट जनता जनार्दन संवाददाता ,  Dec 26, 2025
साल 2025 भारतीय क्रिकेट के लिए एक यादगार साल रहा, जिसमें टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने सभी फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन किया. टेस्ट, वनडे और टी20 फॉर्मेट में कई युवा और अनुभवी खिलाड़ियों ने अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया और टीम के लिए महत्वपूर्ण रन बनाए. इस साल टीम इंडिया के कप्तान ....  समाचार पढ़ें
रायपुर में सीरीज का दूसरा मैच, धमाल मचाने को तैयार RO-KO जनता जनार्दन संवाददाता ,  Dec 03, 2025
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुकी है. पहला मैच जीतकर बढ़त हासिल कर चुकी टीम इंडिया अब रायपुर में होने वाले दूसरे मुकाबले में सीरीज पर कब्ज़ा जमाने के इरादे से उतरेगी. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर का शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम एक ....  समाचार पढ़ें
रोहित-विराट लेंगे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास? जनता जनार्दन संवाददाता ,  Aug 23, 2025
टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के साथ ही भारत ने एक नया इतिहास रच दिया, लेकिन इसी जश्न के बीच दो दिग्गज सितारों, रोहित शर्मा और विराट कोहली ने ....  लेख पढ़ें
प्यार को पाने के लिए वीरू ने लड़ी थी बड़ी जंग जनता जनार्दन संवाददाता ,  Jan 17, 2025
वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) अपनी वाइफ आरती अहलावत (Aarti Ahlawat) से पहली बार तब मिले जब वह सिर्फ 7 साल के थे. आरती की बुआ की शादी सहवाग के कजिन से हुई थी, इस हिसाब से दोनों परिवार रिश्तों में बंध गए. आरती की बड़ी बहन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वीरेंद्र सहवाग और आरती क ....  लेख पढ़ें
चैंपियंस ट्रॉफी में 3 भारतीय क्रिकेटर्स कर सकते हैं ODI डेब्यू जनता जनार्दन संवाददाता ,  Jan 10, 2025
भारतीय टीम 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ मैच के साथ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अपने अभियान की शुरुआत करेगी. हालांकि, अभी तक इस ICC इवेंट के लिए रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम की घोषणा नहीं की गई है. कई युवा खिलाड़ियों को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें टीम में जगह मिल सकती है. ऐसे में आइए उन 3 भारतीय खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जिनका चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत के लिए ODI डेब्यू का सपना पूरा हो सकता है. इसमें एक विस्फोटक बल्लेबाज भी शामिल है. ....  लेख पढ़ें
2 साल से टीम में नहीं मिला मौका, अब होगी वापसी! जनता जनार्दन संवाददाता ,  Jul 27, 2024
एक समय ऐसा था जब वेंकटेश अय्यर को हार्दिक पांड्या के बैकअप ऑप्शन के तौर पर तैयार किया जा रहा था. वेंकटेश अय्यर ने भी खुद को साबित करने की बहुत कोशिश की. फिर अचानक जब हार्दिक पांड्या ने चोट के बाद टीम इंडिया में वापसी की तो सेलेक्टर्स ने वेंकटेश अय्यर को टीम इंडिया से ऐसे बाहर किया, जैसे कोई दूध में से मक्खी को निकाल बाहर फेंकता है. वेंकटेश अय्यर को साल 2021 से लेकर साल 2022 तक टीम इंडिया के लिए 9 टी20 इंटरनेशनल और 2 वनडे मैच खेलने का मौका मिला था. हार्दिक पांड्या उस दौरान चोट के कारण टीम इंडिया से बाहर थे. ....  लेख पढ़ें
वर्ल्ड क्रिकेट का धाकड़ खिलाड़ी, ओलंपिक के लिए हो गया था सेलेक्शन जनता जनार्दन संवाददाता ,  Jul 27, 2024
चीते की तरह गेंद पर लपकते हुए कैच पकड़ना, रन रोकना और रन आउट करना, मानों ये जोंटी रोड्स के लिए बाएं हाथ का खेल था. साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर जोंटी रोड्स आज अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं. 1992 के वर्ल्ड कप में इंजमाम-उल-हक को किए गए दमदार रन आउट से रातों-रात स्टार बने जोंटी रोड्स ने अपने करियर में क्रिकेट को कई बेहतरीन पल दिए. ....  लेख पढ़ें
वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी ये 4 टीमें! जनता जनार्दन संवाददाता ,  Sep 19, 2023
अगले महीने 5 अक्टूबर से वनडे वर्ल्ड कप (ICC ODI World Cup-2023) का आगाज होगा, जिसकी मेजबानी भारत के पास है. इस आईसीसी टूर्नामेंट के लिए तमाम तैयारियां जारी हैं. इस बीच एक दिग्गज खिलाड़ी ने वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल (World Cup Semi-Final) में पहुंचने वाली 4 टीमों को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी है. ....  लेख पढ़ें
केएल राहुल की जगह इस खिलाड़ी को बनाया कप्तान जनता जनार्दन संवाददाता ,  May 03, 2023
आईपीएल (IPL) 2023 का 45वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स (LSG vs CSK) के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमें लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम (Ekana Cricket Stadium) में आमने-सामने हैं. खनऊ के कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) चोट के चलते इस मैच का हिस्सा नहीं हैं. उनकी जगह एक धाकड़ खिलाड़ी को कप्तानी की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं, इस मैच में एमएस धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. ....  लेख पढ़ें
IPL 2023 के बीच खिलाड़ी ने महिला के साथ की ऐसी हरकत! जनता जनार्दन संवाददाता ,  Apr 28, 2023
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) के बीच दिल्ली कैपिटल्स की टीम सवालों से घेरे में आ गई है. दिल्ली कैपिटल्स के कुछ खिलाड़ियों पर बड़ा आरोप लगा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कुछ खिलाड़ी एक पार्टी में गए थे, जहां एक महिला से बदसलूकी की गई थी. इस हरकत को देखते हुए दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी ने ये कड़े कदम उठाए हैं. ....  लेख पढ़ें
 टी20 विश्व कप के बाद छोड़ देंगे टी20 फॉर्मेट में कप्तानी:  विराट कोहली जनता जनार्दन संवाददाता ,  Sep 16, 2021
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए एलान किया है कि वह आगामी 2021 टी20 विश्व कप के बाद टी20 फॉर्मेट में टीम इंडिया की कप्तानी छोड़ देंगे. सोशल मीडिया पर शेयर किए पोस्ट में विराट कोहली ने कहा कि उन्होंने यह फैसला बहुत सोच समझकर लिया है. उन्होंने कहा कि वर्कलोड को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. ....  लेख पढ़ें
सोने जैसा स्वभाव है जिसका.. गौरव अवस्थी ,  Jul 23, 2021
जीवन में जो उम्र कच्ची मानी जाती है, खेलों में वही रिटायरमेंट के लायक. आयु के ऐसे मानकों के कदम-दर-कदम विरोध का आभास कराने वाली लड़की सुधा सिंह ही हो सकती है. नाम  कोई दूसरा हो तो भी मान लीजिए सुधा उसके अंदर जरूर पैठी होगी. सुधा सिंह संकल्प का पर्याय हैं. 5 फुट 3 इंच लंबी और 45 किलो वजन वाली सुधा सिंह 42 किलोमीटर दौड़ कर "रिटायरमेंट" योग्य मान ली गई इस उम्र को रोज पछाड़ती है. ....  लेख पढ़ें
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल