|
एफडीआई पर सपा अपना रूख स्पष्ट करे: दीक्षित
अशोक मिश्र ,
Nov 19, 2012, 16:41 pm IST
Keywords: FDI BJP Sapa Hridaynarayn Dixit inflation एफडीआई भाजपा सापा हृदयनारायण दीक्षित महंगाई
लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी ने खुदरा व्यापार में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश पर सपा से अपना रूख स्पष्ट करने की अपील की। प्रदेश प्रवक्ता एवं विधान परिषद सदस्य हृदयनारायण दीक्षित ने कहा कि सपा ने खुदरा व्यापार में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश को गलत बताया है लेकिन सपा संसद में इसके खिलाफ वोट करने पर तैयार नहीं है। मुख्यमंत्री का उक्त विषयक बयान यही बता रहा है कि सपा एफडीआई का विरोध करती रहेगी लेकिन संसद में सरकार का समर्थन भी जारी रखेगी। दीक्षित ने कहा कि मुख्यमंत्री ने खुदरा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का खुला विरोध किया है। इस विरोध को वास्तविक परिणिति तक पहुंचाने के लिए सदन में इसके खिलाफ मतदान भी जरूरी है। सपा का विरोध फर्जी है। महंगाई के सवाल पर भी सपा ने यहां प्रदेश में विरोध प्रदर्शन किए थे और सदन में सरकार का समर्थन किया था। प्रदेश में विरोध और संसद में समर्थन सपा की स्थायी नीति है। दीक्षित ने कहा कि सपा और कांग्रेस एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। एक तरफ सपा दिखाने के लिये एफडीआई का विरोध कर रही है। वहीं दूसरी तरफ संसद में केन्द्र सरकार के साथ खड़ी है। सपा का यह चरित्र जनता के सामने आ चुका है। यूपी में विरोध, दिल्ली में साथ देने की सपा की नीति का खुलासा भी चुका है। भाजपा ने की सात निर्वाचित जिलाध्यक्षों की घोषणा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश चुनाव अधिकारी स्वतंत्र देव सिंह ने आज सात निर्वाचित जिलाध्यक्षों की घोषणा की। उक्त जानकारी प्रदेश सहमीडिया प्रभारी दिलीप श्रीवास्तव ने देते हुए बताया कि महोबा - चक्रपाणि त्रिपाठी, चंदौली - सर्वेश कुशवाहा, हरदोई - राजीव रंजन मिश्र, हमीरपुर - मनोज गुप्ता, गोरखपुर महानगर - डा धर्मेन्द्र सिंह, लखीमपुर - विनोद मिश्र तथा गाजीपुर - कृष्ण बिहारी राय को निर्वाचित किया गया है। उन्होंने बताया कि अब तक 56 जिलों के अध्यक्षों का निर्वाचन हो चुका है। |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
|
हां
|
|
|
नहीं
|
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|
|