|
नगर निगम चुनाव में जीत पर पीएम मोदी का पहला रिएक्शन, कहा- हर कार्यकर्ता पर गर्व
जनता जनार्दन संवाददाता ,
Jan 16, 2026, 21:19 pm IST
Keywords: PM Modi .News TRENDING Viral नगर निगम चुनाव पीएम मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
महाराष्ट्र के नगर निगम चुनावों में एनडीए को मिली शानदार सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए इसे विकास और अच्छे शासन की जीत बताया है. चुनावी नतीजों के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक भावुक और उत्साह से भरा संदेश साझा किया, जिसमें उन्होंने महाराष्ट्र की जनता के भरोसे और समर्थन को अपनी सरकार के लिए बड़ी ताकत करार दिया. प्रधानमंत्री ने कहा कि नगर निगम चुनावों के परिणाम साफ तौर पर यह दिखाते हैं कि महाराष्ट्र और एनडीए के बीच का रिश्ता पहले से ज्यादा मजबूत हुआ है. उन्होंने इस जनादेश को सिर्फ राजनीतिक जीत नहीं, बल्कि विकास की दिशा में जनता की साझा सहमति बताया.
|
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
|
हां
|
|
|
नहीं
|
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|
|