Saturday, 22 November 2025  |   जनता जनार्दन को बुकमार्क बनाएं
आपका स्वागत [लॉग इन ] / [पंजीकरण]   
 

बिहार में NDA सरकार का शपथ ग्रहण

जनता जनार्दन संवाददाता , Nov 20, 2025, 11:54 am IST
Keywords: नीतीश कुमार   मुख्यमंत्री    cm nitish oath 2525   nitish kumar cm  
फ़ॉन्ट साइज :
बिहार में NDA सरकार का शपथ ग्रहण बिहार में नीतीश कुमार आज (गुरुवार को) 10वीं बार सीएम पद की शपथ लेने जा रहे हैं। पटना के गांधी मैदान में बिहार सरकार के शपथ ग्रहण का भव्य कार्यक्रम हो रहा है। इसमें नीतीश कुमार और तमाम मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिरकत कर रहे हैं। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में कई केंद्रीय मंत्री और NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे हैं। कार्यक्रम को लेकर गांधी मैदान और उसके आसपास भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। इस खबर में देखें कौन-कौन से बड़े मेहमान नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण में शामिल होने पहुंचे हैं।

शपथ ग्रहण में शामिल होने कौन-कौन पहुंचा?

नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में मंच पर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य, बीजेपी सांसद मनोज तिवारी और भोजपुरी कलाकार पवन सिंह दिखाई दे रहे हैं। यहां दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार भी पहुंचे हैं। गांधी मैदान में बने मंच पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू भी नजर आए हैं।

गांधी मैदान के पास कड़ी है सुरक्षा

बता दें कि कार्यक्रम में आने वाले वाले मेहमानों की लिस्ट में 150 लोगों का नाम शामिल है। पटना के गांधी मैदान में मेहमानों के लिए 2 मंच बनाए गए हैं। शपथ ग्रहण कार्यक्रम के मद्देनजर पटना के गांधी मैदान के आसपास के कई सड़कों पर ट्रैफिक के लिए रास्ते बदले गए हैं। इससे पहले मंगलवार को, बिहार के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों की समीक्षा की थी। इस दौरान उनके साथ कई निवर्तमान मंत्री भी मौजूद रहे थे।

अन्य चुनाव लेख
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल