चंदौली: कर्मनाशा नदी पुल का हाल जानने आ रहे सांसद जी, 2 दिन रुकेंगे अपने संसदीय क्षेत्र
अमिय पाण्डेय ,
Jan 10, 2020, 10:45 am IST
Keywords: Dr Mahendra Nath Pandey Mahendra Nath Pandey MP Chandauli dr mahendra Nath Pandey Karmnasha Bridge Inspection Dr Mahendra Nath Pandey सांसद चंदौली डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय सांसद महेंद्र नाथ पाण्डेय
चंदौली: सांसद चंदौली डॉ महेंद्र नाथ पांडेय अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे 10 जनवरी २०२० यानि आज से और कल तक 11 जनवरी 2020 तक वह क्षेत्र में रहेंगे सांसद जी इस दौरान कर्मनाशा नदी पुल का निरीक्षण भी करेंगे व अधिकारियो को आवश्यक दिशा निर्देश देंगे इसके बाद सांसद चंदौली क्षेत्रीय समस्याओ के लिए कार्यकर्ताओं व आमजनमास से मुलाकात करेंगे व अपने संसदीय क्षेत्र की विकास योजनाओ के हकीकत से रूबरू होंगे। सांसद चंदौली डॉ महेंद्र नाथ पांडेय का मिनट टू मिनट कार्यक्रम
मीडिया प्रभारी हरवंश उपाध्याय ने बताया कि चंदौली सांसद और केंद्रीय मंत्री डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय शुक्रवार को लाल बहादुर शास्त्री एअरपोर्ट से कार से डेढ़ बजे वाराणसी के करौंदी स्थित आईटीआई कॉलेज पहुंचेंगे। यहां कॉलेज का निरीक्षण के बाद मीटिंग करेंगे। इसके बाद वे नौबतपुर में कर्मनाशा नदी पर क्षतिग्रस्त पुल को देखेंगे तथा निर्माणाधीन वैकल्पिक पुल का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद इलाके के लोगों से मुलाकात करेंगे और रात आठ बजे जसुरी गांव स्थित छोटे खरवार के यहां पहुंचेंगे। रात में नौ बजे पीडब्लूडी गेस्ट हाउस पहुंचेगे और रात्रि विश्राम करेंगे |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|