Tuesday, 09 December 2025  |   जनता जनार्दन को बुकमार्क बनाएं
आपका स्वागत [लॉग इन ] / [पंजीकरण]   
 

कैलाश यात्रा की राह में मिलता है सीबकथोर्न: हिमालयी संजीवनी फल

रोहित उमराव , Dec 07, 2025, 11:09 am IST
Keywords: कैलाश यात्रा   सीबकथोर्न   Kailash yatra   संजीवनी फल   Yatra News   एंटी-ऑक्सीडेंट  
फ़ॉन्ट साइज :
कैलाश यात्रा की राह में मिलता है सीबकथोर्न: हिमालयी संजीवनी फल
इस सुंदर संसार में इंसान ने जब से आँखें खोलीं, उसने स्वयं को चारों ओर पेड़-पौधों, फल-फूल, औषधियों से भरा हुआ पाया। प्रकृति ने सभी जीव-जंतुओं को समान रूप से यह सौगात दी है।
   
आपको बताने जा रहा हूं ऐसी ही बेहद उपयोगी अत्यधिक पौष्टिक फल के बारे में जो पहाड़ी-बर्फीले इलाकों में उगने वाली झाडी में फलने वाले औषधीय गुणों से भपूर एक जादुई बेरी "सी बकथॉर्न" (Sea buckthorn) जिसे हिमालयन बेरी "डालेचुक" के नाम से भी जाना जाता है। यह आकार में गोल छोटे नारंगी रंग के होते हैं। यह एक ऐसा सुपरफूड है जिसमें विटामिन A, B1,B2, B6, C, E और ओमेगा-3, 6, 7 और 9 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में होता है। जो बहुत ही कम फलों में मिलते हैं। इसे सुपरफ्रूट इसलिए कहते हैं, क्योंकि ये पूरी बॉडी की री-बिल्डिंग करता है, इम्यूनिटी त्वचा, बाल, हृदय, पाचन और मस्तिष्क की समस्याओं को ठीक करता है। इसके पेय के सेवन से हर उम्र के इंसान तंदुरुस्त रह सकते हैं। अपने चमत्कारिक गुणों के कारण यह 'संजीवनी बूटी' के समान माना जाता है। इस लेह बेरी पेय में आंवले से अधिक विटामिन सी और भरपूर मात्रा में प्रति-आक्सीकारक (एंटी-ऑक्सीडेंट) होता है। लेह में इस पौधे को 'गोल्ड माइन' और 'लेह बेरी' के नाम से पहचाना जाता है। इस पौधे के फल से ज्यूस, पाउडर, कैप्सूल, चाय तैयार की जाती है। हृदयरोगियों 
और मधुमेह के रोगियों के लिए यह काफी लाभदायक माना जाता है।
       
यह पादप समुद्र तल से 4000 से 14000 फिट की ऊंचाई में उगता है। यह ग्लेशियर को पिघलने से रोकने, तथा भू-क्षरण रोकने में भी सहायक है। यह जलवायु परिवर्तन के खतरे को कम करने में भी मददगार हैं।             

भारतीय रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन,
इंटरनेशनल सेंटर फार इंटिग्रेटेड माउंटेन डेवलपमेंट के साथ मिलकर इस पौधे को लेह के इलाके में बड़ी संख्‍या में उगाने के लिए काम कर रहा है।
    
इसमें मौजूद हाई विटामिन C और एंटीऑक्सिडेंट्स शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। फ्लू, सर्दी-खांसी और वायरल इंफेक्शन से सुरक्षा प्रदान करते है। यह शरीर को बीमारियों से बचाता है।
     
यह शरीर को अंदर से डिटॉक्स करता है, पाचन को सुधारता है और त्वचा में निखार लाता है। यह बिना किसी साइड इफेक्ट के नेचुरल मल्टीविटामिन की तरह कम करता है। इसे 'सनशाइन फ्रूट' भी कहा जाता है।
    
सी बकथॉर्न का ऑयल लगाने से बालों की जड़ों तक न्यूट्रिशन पहुंचता है, जिससे बाल मजबूत और घने बनते हैं। इसके तेल का प्रयोग करने से बाल गिरने की समस्या  दूर होती है। 
    
इस फ्रूट में मौजूद बायोएक्टिव कंपाउंड्स गट हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं। ये कंपाउंड्स आंतों की सफाई करते हैं और डाइजेशन सुधारते हैं। इससे एसिडिटी और गैस की दिक्कतें कम होती हैं।
    
इसमें पावरफुल ओमेगा पाए जाते हैं, जो फैटी एसिड्स हार्ट की नसों को हेल्दी रखते हैं और लिवर डिटॉक्स में हेल्प करते हैं। ये बीपी और कोलेस्ट्रॉल को भी बैलेंस करता है। जिससे हार्ट और लिवर स्वस्थ रहते हैं।
     
इसमें मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स ब्रेन फंक्शन को सुधारते हैं, तनाव को दूर करने में मदद करते हैं। इसके सेवन से डिप्रेशन और एंग्जाइटी जैसी समस्याएं भी दूर होती हैं, मेमोरी पावर भी बढ़ती है.
      
इसका जूस प्री-वर्कआउट बूस्टर की तरह काम करता है। यह एनर्जी बढ़ाता है और स्टेमिना को सपोर्ट करता है। इससे शरीर अधिक ऊर्जावान बनता है और जल्दी थकान नहीं लगती है.
अन्य यात्रा & स्थान लेख
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल