![]() |
प्लेन में आ रही कई खामियां, टेकऑफ में हो रही दिक्कत!
जनता जनार्दन ,
Jun 19, 2025, 17:10 pm IST
Keywords: Emergency Landing अहमदाबाद विमान स्पाइस जेट रांची की फ्लाइट हैदराबाद से तिरुपति
![]() अहमदाबाद विमान हादसे के बाद से लगातार प्लेन हादसे सामने आ रहे हैं. ताजा जानकारी की बात की जाए तो दिल्ली से लेह की ओर जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 2006 को गुरुवार को तकनीकी खराबी के कारण लैंड करवाना पड़ा. जानकारी के अनुसार विमान दिल्ली से लेह की ओर रवाना हुआ था. लेकिन जैसे ही प्लेन ने उड़ान भरी उसी दौरान तकनीकी खामी सामने आई. जिसके कारण इमरजेंसी लैंडिंग करवाने की जरूरत पड़ी. जानकारी के अनुसार विमान सुरक्षित रूप से दिल्ली में उतर गया। विमान में चालक दल के सदस्यों सहित करीब 180 लोग सवार थे. स्पाइस जेट की भी हुई इमरजेंसी लैंड एक ओर इंडिगो प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी. इसके कुछ ही देरी के बाद स्पाइस जेट के विमान को भी इमरजेंसी लैंड करवाने की जरूरत पड़ी. इसके पीछे का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है. मिली जानकारी के अनुसार ये फ्लाइट हैदराबाद से तिरुपति की ओर के लिए रवाना हुई थी. लेकिन किसी कारण इसे लैंड करवाना पड़ा. प्लेन में आ रही कई खामियां अहमदाबाद में हुए हादसे के बाद से ही प्लेन में कई समस्याएंं देखने को मिल रही हैंं. ऐसा ही बीते दिन बुधवार को भी हुआ. जानकारी के अनुसार इंडिगो की ही एक फ्लाइट को रद्द करना पड़ा. फ्लाइट6ई 6101 जो की भुवनेश्वर से रवाना होने वाली थी. लेकिन जैसे ही प्लेन ने उड़ान भरी और कुछ ही मिनटों के बाद इसे रद्द कर दिया गया. उस दौरान भी प्लेन में आई खामी को ही लैंडिंग का कारण बताया गया था. इससे पहले दो जून को रांची में इंडिगो का एक विमान गिद्ध से टकराया था, जिसके कारण आपात लैंडिंग करानी पड़ी. पटना से कोलकाता वाया रांची की फ्लाइट करीब 3-4 हजार फीट की ऊंचाई पर थी. उसी समय एक गिद्ध उससे टकराया. टक्कर के बाद विमान करीब 40 मिनट तक हवा में रहा. इंडिगो की इस फ्लाइट में क्रू मेंबर्स समेत 175 यात्री सवार थे. |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|