|
भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर पीयूष गोयल ने दिया ये अपडेट
जनता जनार्दन संवाददाता ,
Nov 06, 2025, 16:39 pm IST
Keywords: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल न्यूजीलैंड द्विपक्षीय व्यापार News
भारत के केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने न्यूजीलैंड की अपनी चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा के दौरान गुरुवार को एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने विश्वास जताया है कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) की बातचीत तेज गति से आगे बढ़ रही हैं और यह समझौता जल्द ही अंतिम रूप लेने की दहलीज पर है। दोनों देशों के बीच काफी समय से लगातार बातचीत होती रही है। द्विपक्षीय व्यापार को मिलेगी नई गतिवर्तमान में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार लगभग 1.5 अरब अमेरिकी डॉलर है। इस पर न्यूजीलैंड के वाणिज्य मंत्री टॉड मैकक्ले ने आशा व्यक्त की कि FTA इस व्यापार को नाटकीय रूप से बढ़ाने में सहायक होगा। मैकक्ले ने कहा कि पिछले एक साल में द्विपक्षीय व्यापार में 10 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है, जो दोनों अर्थव्यवस्थाओं के आकार को देखते हुए उल्लेखनीय है। हम ऐसा समझौता तैयार कर रहे हैं जो भारतीय कंपनियों को न्यूजीलैंड और न्यूजीलैंड की कंपनियों को भारत में नए अवसर प्रदान करेगा। मैकक्ले ने यह भी जोर दिया कि यह समझौता कृषि प्रौद्योगिकी, विज्ञान और इनोवेशन जैसे क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करेगा। न्यूजीलैंड के मंत्री अगले सप्ताह भारत आएंगेसमझौते को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया को गति देने के लिए, टॉड मैकक्ले अगले सप्ताह भारत की यात्रा करेंगे ताकि अंतिम औपचारिकताएं पूरी की जा सकें। इस एफटीए से दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों में एक नया अध्याय शुरू होने की उम्मीद है। |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
|
हां
|
|
|
नहीं
|
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|
|