|
वाराणसी में गंगा का पानी वार्निंग लेवल के ऊपर, सभी 84 घाट डूबे
अमिय पाण्डेय ,
Aug 02, 2025, 18:59 pm IST
Keywords: Flood Flood in Varanasi Varanasi Flood वाराणसी
वाराणसीः मध्य प्रदेश समेत देश के अन्य राज्यों में हो रही मूसलाधार बारिश का असर यूपी में भी देखने को मिल रहा है। बारिश का पानी गंगा नदी में आने से निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। वाराणसी में गंगा का पानी तेज़ी से बढ़ रहा है। गंगा नदी चेतावनी स्तर से ऊपर बह रही है। काशी के सभी 84 घाट पानी में डूब गए हैं। अस्सी घाट का पानी सड़क पर आ गया है। अस्सी पर दुकानें खाली कराई जा रही हैं। अस्सी घाट पर दुकानदार अपना सामान लेकर जा रहे हैं क्योंकि कभी भी गंगा का पानी दुकानों में घुस सकता है। दशाश्वमेध घाट पर होने वाली मशहूर गंगा आरती छत पर हो रही है क्योंकि घाट के सभी सीढ़ियों पानी में डूब गई हैं और तेज बहाव में पानी बह रहा है। मणिकर्णिका घाट पर शवों का अंतिम संस्कार छ्त पर किया जा रहा है क्योंकि घाट पानी में डूबा है। गंगा में नाव चलाने पर लगी रोक पानी के तेज बहाव की वजह से गंगा में नाव चलने पर रोक लगा दी गई है। सावन का महीना है। गंगा में डुबकी लगाने और जल लेने श्रद्धालु और कावंडिये दूर-दूर से आ रहे हैं। उन्हें सीढ़ियों पर स्नान करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, वाराणसी में वार्निंग लेवल 70.262 मीटर है और डेंजर लेवल 71.262 मीटर है। अभी यहां गंगा वार्निंग लेवल क्रॉस कर चुकी है और 70.87 मीटर पर बह रही है। जिस तरह से पानी बढ़ रहा है शाम तक पानी का लेवल 71.3 मीटर हो जाने की उम्मीद है। सीएम ने कहा कि किसानों की फसल क्षति, भूमि कटाव और घेरलू नुकसान पर 24 घंटे में सहायता राशि मिले। प्रयागराज में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी, जालौन में स्वतंत्र देव सिंह और संजय गंगवार बाढ़ क्षेत्रों का दौरा करेंगे। औरैया में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और मंत्री प्रतिभा शुक्ला बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगी। हमीरपुर में राम केश निषाद, आगरा में जयवीर सिंह, मिर्जापुर में नन्द गोपाल नंदी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे। वाराणसी में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, कानपुर देहात में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद और बलिया में दयाशंकर मिश्र दयालु बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे। बांदा में कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल नंदी, इटावा में धर्मवीर प्रजापति और फतेहपुर में अजीत पाल दौरा करेंगे। |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
|
हां
|
|
|
नहीं
|
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|
|