|
बजट 2026 पेश होने से पहले महंगाई का झटका, कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी
जनता जनार्दन संवाददाता ,
Feb 01, 2026, 10:58 am IST
Keywords: बजट 2026 कॉमर्शियल सिलेंडर LPG वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण घरेलू एलपीजी सिलेंडर कोलकाता
आज 1 फरवरी 2026 है और इसी दिन देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में आम बजट 2026 पेश करने जा रही हैं. लेकिन बजट भाषण से पहले ही आम लोगों और कारोबारियों को महंगाई का झटका लग गया है. सरकारी तेल कंपनियों ने महीने की पहली तारीख से 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर के दाम 49 रुपये बढ़ा दिए हैं, जो आज से लागू हो गए हैं. इससे पहले जनवरी 2026 में भी इन सिलेंडरों की कीमत में 111 रुपये की भारी बढ़ोतरी की गई थी. हालांकि राहत की बात यह है कि 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इस बार कोई बदलाव नहीं किया गया है. हर महीने होती है कीमतों की समीक्षा तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों की समीक्षा करती हैं. इसी प्रक्रिया के तहत 1 फरवरी 2026 को नए रेट लागू किए गए हैं. इससे पहले जनवरी में भी कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगे किए गए थे. वहीं, पिछले साल नवंबर और दिसंबर में इनकी कीमतों में क्रमशः 5 रुपये और 10 रुपये की कटौती देखने को मिली थी. दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर का दाम इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर जारी ताजा रेट के अनुसार, दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर अब 1740.50 रुपये का हो गया है. इससे पहले इसकी कीमत 1691.50 रुपये थी. यानी एक झटके में 49 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. वहीं, आम घरों में इस्तेमाल होने वाला 14.2 किलो घरेलू एलपीजी सिलेंडर दिल्ली में अब भी 853 रुपये में ही मिल रहा है. भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम भी इसी कीमत को फॉलो कर रही हैं. महानगरों में कमर्शियल सिलेंडर के नए रेट दिल्ली के अलावा देश के अन्य बड़े शहरों में भी 19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमतें बढ़ाई गई हैं—
इन बढ़ी हुई कीमतों का सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और कैटरिंग बिजनेस पर पड़ सकता है. पिछले साल कीमतों में आई थी बड़ी गिरावट हालांकि इस साल जनवरी और फरवरी में कमर्शियल सिलेंडर महंगे हुए हैं, लेकिन पिछले कैलेंडर ईयर में इनके दामों में लगातार कटौती देखने को मिली थी. अक्टूबर में एक बार 15.50 रुपये की मामूली बढ़ोतरी हुई थी, लेकिन उससे पहले लगातार छह महीनों तक कीमतें घटती रहीं. पिछले साल मार्च में दिल्ली में 19 किलो सिलेंडर की कीमत 1803 रुपये थी, जो 1 अप्रैल को घटकर 1762 रुपये हो गई. इसके बाद—
यानि पिछले साल के अंत तक कमर्शियल सिलेंडर काफी सस्ता हो गया था, लेकिन नए साल की शुरुआत में फिर से महंगाई लौट आई है. घरेलू एलपीजी सिलेंडर के ताजा रेट घरेलू उपयोग में आने वाले 14.2 किलो सिलेंडर की कीमत में आखिरी बदलाव 8 अप्रैल 2025 को हुआ था. इसके बाद से रेट स्थिर बने हुए हैं—
फिलहाल घरेलू उपभोक्ताओं को गैस के मोर्चे पर राहत मिली हुई है. ATF की कीमतों में कटौती, एयरलाइंस को राहत जहां एलपीजी सिलेंडर महंगे हुए हैं, वहीं हवाई जहाज के ईंधन (ATF) की कीमतों में 1 फरवरी 2026 से कटौती की गई है. दिल्ली में ATF का रेट घटकर 778.85 डॉलर प्रति किलोलीटर हो गया है, जो पहले 791.48 डॉलर था. रुपयों में देखें तो अब दिल्ली में 1,000 लीटर ATF के लिए 91,393.39 रुपये चुकाने होंगे, जबकि पहले यह कीमत 92,323.02 रुपये थी. |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
|
हां
|
|
|
नहीं
|
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|
|