|
Chandauli News: सैयदराजा नगर पंचायत कार्यालय पर विधायक सुशिल सिंह ने ध्वजारोहण किया
जनता जनार्दन संवाददाता ,
Jan 26, 2026, 18:16 pm IST
Keywords: Saiyadraja Saiyadraja News Chandauli Chandauli Khab ar Uttarpradesh नगर पंचायत सैयदराजा कार्यालय
Chandauli News Republic Day 2026: हर साल 26 जनवरी मनाया जाता है। यह देश के सबसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय त्योहारों में से एक है। यह उस दिन की याद दिलाता है जब 1950 में हमारे देश का संविधान लागू हुआ था। तब से हर साल गणतंत्र दिवस बताता है कि भारत एक संप्रभु और लोकतांत्रिक गणराज्य है। यह दिन स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों के लहू से आजादी की लड़ाई और बहादुरी की भी याद दिलाता है। इस दिन कार्यक्रमों के आयोजनों में स्पीच महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसी क्रम में नगर पंचायत सैयदराजा कार्यालय पर विधायक सुशिल सिंह ने ध्वजारोहण किया इसके बाद राष्ट्रगान हुआ और अपने भाषण में सुशिल सिंह ने आये हुए नगर वासियो का स्वागत किया व सविधान के बाबत बताया की जाति मजहब से ऊपर संविधान है वही उन्होंने पीएम मोदी और सीएम योगी के विजन की तारीफ की गणतंत्र दिवस का अवसर भी कुछ ऐसा ही होता है। 1950 में जब भारत का संविधान लागू हुआ तो आज ही की वो तारीख थी। तब से हर साल यह दिन राष्ट्रीय गौरव और देशभक्ति के साथ-साथ हमें याद दिलाता है कि देश की आजादी और संविधान के बाद भारत एक संप्रभु, लोकतांत्रिक और गणतंत्र राष्ट्र है। गणतंत्र दिवस न केवल उत्सव है बल्कि यह बताता है कि कैसे देश की आजादी के लिए हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों ने संघर्ष किया था। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ,नगर पंचायत चेयरमैन आभा जायसवाल,राजेश कुमार जायसवाल,रोहित जायसवाल,राहुल जायसवाल,संतोष जायसवाल सभासद ,राकेश शर्मा जिलाध्यक्ष व्यापर मंडल ,शशांक शुक्ला,अमन पांडेय, मंडल अध्यक्ष सैयदराजा विपिन सिंह,अंकित जायसवाल सभासद ,मनीष कुमार छोटक सभासद,संतोष जायसवाल सभासद,सहित सम्मानित नगर के लोग उपस्थित रहे. |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
|
हां
|
|
|
नहीं
|
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|
|