कलाकार के तौर पर समाज को संदेश देना चाहती हूं: पल्लवी
जनता जनार्दन डेस्क ,
Mar 13, 2016, 14:59 pm IST
Keywords: Actress Pallavi Joshi Artist Society अभिनेत्री पल्लवी जोशी कलाकार समाज
मुंबई: सोच-समझकर चुनी हुई चीजों पर काम करने वाली अभिनेत्री पल्लवी जोशी का कहना है कि वह ऐसे किरदार को निभाने में यकीन रखती हैं, जो समाज को कोई संदेश दे सके।
पल्लवी ने कहा, मैं कुछ ही चीजों के लिए हामी भरती हूं। मैंने जो कुछ भी पहले किया है, उन सभी से समाज को कोई न कोई संदेश जरूर दिया है। अभिनेत्री ने आगे कहा, किसी भी किरदार में शिक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी से जुड़ी कुछ मौलिक चीजें होनी जरूरी होती है। मेरे लिए किरदार की गुणवत्ता मायने रखती है। पल्लवी को वर्तमान में टेलीविजन धारावाहिक मेरी आवाज ही पहचान है में देखा जा रहा है। |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|