रितिक से कभी सुलह नहीं होगी: सुजैन खान

जनता जनार्दन डेस्क , May 03, 2016, 15:30 pm IST
Keywords: Suzanne Khan   former husband Hrithik Roshan   Suzanne and Hrithik   सुजैन खान   पूर्व पति रितिक रोशन   सुजैन और रितिक   
फ़ॉन्ट साइज :
रितिक से कभी सुलह नहीं होगी: सुजैन खान मुंबई: सुजैन खान ने इन अटकलों को खारिज कर दिया है कि वह अपने पूर्व पति रितिक रोशन के पास वापस जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि उनके बीच कभी सुलह नहीं होगी। इन दोनों के दो बच्चे हैं। दोनों साल 2014 में अलग हुए थे।

सुजैन ने ट्विटर पर कहा, 'मेरा लोगों से अनुरोध है कि वे अटकलें लगाना बंद करें। रितिक के साथ कभी सुलह नहीं होगी।

लेकिन हम हमेशा अच्छे माता-पिता रहेंगे। यह हमारी पहली प्राथमिकता है।

हाल ही में इन दोनों को बच्चों के साथ इकट्ठे देखा गया था, जिसके बाद सुजैन और रितिक के फिर से करीब आने की अटकलें लगाई जाने लगीं।
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल