ममता को मोदी से शिकायत नहीं, लेकिन शाह के रवैये से नाराज
जनता जनार्दन डेस्क ,
Aug 20, 2017, 11:33 am IST
Keywords: Mamata banerjee pm narendra modi Amit Sharh Politics congress ममता को मोदी से शिकायत नहीं अमित शाह पीएम नरेंद्र मोदी तृणमूल कांग्रेस मुख्यमंत्री राजनीति
कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की गिनती प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोधियों में होती है। लेकिन अब मोदी के प्रति ममता के रुख में नरमी आई है। हालांकि ममता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के रवैये से अब भी नाखुश हैं।
ममता ने एक निजी टीवी चैनल से बातचीत में कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री मोदी के विकास मॉडल से कोई समस्या नहीं, लेकिन अमित शाह जिस तरह तानाशाही दिखा रहे हैं वो घोर आपत्तिजनक है। उन्होंने देश में लोकतांत्रिक और आपसी सद्भाव का माहौल बिगाड़ने के लिए शाह को जिम्मेदार ठहराया। ममता ने कहा कि वे प्रधानमंत्री को क्यों दोषी नहीं मानतीं, लेकिन अमित शाह जिस तरह काम कर रहे हैं, उससे सभी डरे हुए हैं। ममता ने इस तथ्य को भी स्वीकार किया कि मोदी की गरीबी नीति गरीबों को ऊपर उठाने में सहायक है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि ममता मोदी के नेतृत्व को धीरे-धीरे स्वीकार करने लगी हैं। देर सबेर वह अमित शाह को भी स्वीकार करने लगे तो कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|
सप्ताह की सबसे चर्चित खबर / लेख
|