![]() |
दीपिका पादुकोण ने खरीदा 40 करोड़ का फ्लैट, इस खास शख्स को करेंगी गिफ्ट
जनता जनार्दन डेस्क ,
Nov 14, 2016, 15:02 pm IST
Keywords: Deepika Padukone Deepika Padukone flat Ranveer Singh Prakash Padukone दीपिका पादुकोण दीपिका पादुकोण फ्लैट रणवीर सिंह प्रकाश पादुकोण
![]() सूत्रों के मुताबिक, प्रकाश पादुकोण को यह कॉम्प्लेक्स खूब पसंद आया था। इसमें हरियाली के साथ-साथ बैडमिंटन कोर्ट भी है। यही वजह है कि दीपिका ने तय किया कि क्यों न वे अपने पिता को यहां एक फ्लैट गिफ्ट करें। घर में खुद सफाई करती हैं दीपिका एक इंटरव्यू के दौरान प्रकाश ने बताया था कि जब उनकी बेटी बेंगलुरु स्थित अपने घर आती है तो वह खुद ही खाने के बाद अपनी टेबल साफ करती है। अपने रूम की सफाई करती है और यदि घर में कोई मेहमान हो तो एडजस्ट करने में संकोच नहीं करती। न तो दीपिका खुद को सेलेब्रिटी की तरह ट्रीट करती हैं और न उनके पिता उनके साथ ऐसा व्यवहार करते हैं। दीपिका को प्रकाश ‘मम्मीज गर्ल’ बुलाते हैं। पिता से सीखा अनुशासन दीपिका का परिवार उनके जन्म के एक साल बाद ही कोपेनहेगन से बेंगलुरु शिफ्ट हो गया था। पिता के एक स्पोर्ट्समैन होने के कारण दीपिका का बचपन बहुत अनुशासित तरीके से बीता। उन्हें पार्टी या अन्य इवेंट से रात दस बजे तक घर आने की हिदायत दी जाती थी। हर बुधवार को दीपिका और उनकी बहन अनिषा को अपने पिता से पांच रुपए पॉकेट मनी के रूप में मिलते थे। इससे वे स्कूल में डोसा या आइसक्रीम खाया करती थीं। हॉलिडे पर करते हैं लंबी बात दीपिका जानती हैं कि उनके पिता की फिल्मों में रुचि बहुत कम है। वे सिर्फ उनकी सिलेक्टेड फिल्में ही देखते हैं। दीपिका भी अपने पिता से अपनी फिल्मों पर राय नहीं मांगतीं। जब दोनों को मिलकर लंबे समय तक बातचीत करनी होती है तो वे हॉलिडे पर जाना पसंद करते हैं। 'पद्मावती' की तैयारियों में व्यस्त हैं दीपिका फिलहाल, दीपिका संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म 'पद्मावती' की तैयारियों में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वे लीड रोल में नजर आएंगी। दीपिका के अलावा फिल्म में शाहिद कपूर और रणवीर सिंह भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|