|
अजित पवार का आखिरी फोन कॉल, प्लेन क्रैश से ठीक पहले किससे और क्या हुई थी बात?
जनता जनार्दन संवाददाता ,
Feb 04, 2026, 12:47 pm IST
Keywords: Ajit Pawar Last Call अजित पवार महाराष्ट्र की राजनीति सोशल मीडिया
महाराष्ट्र की राजनीति उस वक्त स्तब्ध रह गई, जब बारामती में हुए दर्दनाक विमान हादसे में उप मुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख अजित पवार के निधन की खबर सामने आई. सत्ता, संगठन और चुनावी रणनीतियों की भागदौड़ के बीच अजित पवार आखिरी सांस तक सक्रिय और सजग नेता बने रहे. अब इस हादसे के बाद एक कथित ऑडियो सामने आया है, जिसे उनकी अंतिम फोन कॉल बताया जा रहा है. इस ऑडियो ने समर्थकों और राजनीतिक गलियारों में भावनाओं का ज्वार ला दिया है. उड़ान से पहले भतीजे से बातचीत सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ऑडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह बातचीत बारामती प्लेन क्रैश से ठीक पहले की है. बताया जा रहा है कि अजित पवार विमान में सवार होने के बाद अपने भतीजे श्रीजीत पवार से फोन पर बात कर रहे थे. इस बातचीत में उन्होंने आगामी महाराष्ट्र जिला परिषद चुनाव का जिक्र किया और संगठन को लेकर अपनी सोच साझा की. कथित बातचीत से यह साफ झलकता है कि अजित पवार अंतिम क्षणों तक समावेशी राजनीति के अपने सिद्धांत पर अडिग थे. उन्होंने हर जाति और समुदाय को साथ लेकर चलने की बात दोहराई. आखिरी कॉल में किस बात का किया जिक्र? हालांकि वायरल ऑडियो को यहां साझा नहीं किया जा सकता, लेकिन इसके कथित कंटेंट के अनुसार अजित पवार अपने भतीजे से जिला बैंक और माली समाज के एक वरिष्ठ नेता का जिक्र करते हैं. वह बताते हैं कि कैसे उन्होंने समाज के लोगों को जिम्मेदारी देकर आगे बढ़ाया. जवाब में श्रीजीत पवार अपनी जानकारी का हवाला देते हैं. अजित पवार अपने भतीजे से कहते हैं, "हेलो! अरे बाबा दिगंबर दुर्गाडे अनेक वर्षों से माली समाज के व्यक्ति है, जिन्हें जिला बैंक का चेयरमैन मैंने बनाया है. पूरे जिले बैंक का. ये बैंक तो छोटी सी है आपको कोई जानकारी नहीं होती कुछ नहीं होता." इसपर श्रीजीत पवार कहते हैं, "नहीं, मुझे जो जानकारी थी वो मैंने कहा दादा." जवाब में अजित पवार कहते हैं, "हम भी सभी जाति धर्म को साथ लेकर जाते हैं बेटा." |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
|
हां
|
|
|
नहीं
|
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|
|