|
भारत को भ्रम नहीं पालना चाहिए, CDF बनते ही आसिम मुनीर ने फिर उगला जहर
जनता जनार्दन संवाददाता ,
Dec 09, 2025, 11:46 am IST
Keywords: सेना प्रमुख सीडीएफ प्रथम रक्षा प्रमुख Field Marshal Asim Munir Field Marshal Asim Munir पाकिस्तानी समाचार चैनल
पाकिस्तान के प्रथम रक्षा प्रमुख (CDF) बनते ही अपने पहले संबोधन में फील्ड मार्शल आसिम मुनीर (Field Marshal Asim Munir) ने भारत के खिलाफ फिर एक बार जगर उगला है और एक बार फिर चेतावनी दी है। मुनीर ने कहा कि भारत को किसी भी तरह का भ्रम नहीं पालना चाहिए। भारत की भविष्य में किसी भी आक्रामक कार्रवाई का पाकिस्तान की ओर से और भी तगड़ा जवाब दिया जाएगा।पाकिस्तानी समाचार चैनल जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, मुनीर ने नवगठित रक्षा बल मुख्यालय की स्थापना को "ऐतिहासिक" बताया और कहा कि इसका उद्देश्य सेना, वायु सेना और नौसेना की एकीकृत प्रणाली के माध्यम से बहु-डोमेन संचालन को आगे बढ़ाना है।सीडीएफ बनते ही मुनीर एक्टिव दिख रहे हैं, उन्होंने "बढ़ते और बदलते खतरों" पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नव-स्थापित रक्षा बल मुख्यालय के तत्वावधान में तीनों सेनाओं का एकीकरण समय की मांग है। उन्होंने आगे कहा, "रक्षा बल मुख्यालय तीनों सेनाओं के कार्यों को एकीकृत करेगा और उन्हें सुसंगत बनाएगा। उच्च कमान के तालमेल से, तीनों सेनाएं अपनी व्यक्तिगत स्वायत्तता और संगठनात्मक ढांचे को बनाए रखेंगी।" मुनीर ने पाकिस्तानी जनता के लचीलेपन और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सेना के प्रदर्शन की प्रशंसा की और इसे भविष्य के संघर्षों के लिए एक "केस स्टडी" बताया। उन्होंने कहा, "युद्ध अब साइबरस्पेस, इलेक्ट्रोमैग्नेटिक स्पेक्ट्रम, अंतरिक्ष, सूचना संचालन, एआई, क्वांटम कंप्यूटिंग तक फैल गए हैं; इसलिए सशस्त्र बलों को युद्ध की नई आवश्यकताओं के अनुकूल ढलना होगा। |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
|
हां
|
|
|
नहीं
|
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|
|