Wednesday, 30 April 2025  |   जनता जनार्दन को बुकमार्क बनाएं
आपका स्वागत [लॉग इन ] / [पंजीकरण]   
 

Chandauli News: नव युवक जन सेवा समिति ने कपड़ा व कम्बल वितरण किया

अमिय पाण्डेय , Feb 02, 2025, 13:52 pm IST
Keywords: NAVYUWAK JAN SEVA SAMITI   Chandauli   Chandauli News   Saiyadraja   नव युवक जन सेवा समिति  
फ़ॉन्ट साइज :
Chandauli News: नव युवक जन सेवा समिति ने कपड़ा व कम्बल वितरण किया चंदौली: हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी नव युवक जन सेवा समिति के तत्वधान में गरीब व असहाय लोगों के बीच समिति के अध्यक्ष अंकित जायसवाल के अध्यक्षता में शुक्रवार को ठाकुर बाड़ी प्रांगड़ में कपड़ा व कम्बल का वितरण किया गया  l समिति का यह का 10 वा वर्ष का कार्यक्रम है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सैयदराजा चेयरमैन प्रतिनिधि राजेश जायसवाल  विशिष्ठ अतिति सैयदराजा नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार व मंडल अध्यक्ष विपिन सिंह l मुख्य अतिथि ने भारत माता के तैल चित्र पर माल्यार्पण व दीप जलाकर कार्यक्रम का शुरुआत किया।

इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम होने से गरीब व असहाय लोगों को तन ढकने के लिए कपड़े व ठंड से बचने के लिए कम्बल मिल जाता है। प्रतिनिधि ने कहा कि समिति द्वारा किया गया कार्य बहुत ही सराहनीय है। समिति लोगे को निःशुल्क मेडिकल कैम्प लगाकर लोगो की सेवा करना बहुत अच्छा कार्य हैं l इस तरह के कार्य नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में अलग संदेश जाता है।

अध्यक्ष अंकित जायसवाल ने बताया कि किसी की निंदा ना करें। अगर आप मदद के लिए हाथ बढ़ा सकते हैं, तो ज़रुर बढाएं। अगर नहीं बढ़ा सकते, तो अपने हाथ जोड़िये, अपने भाइयों को आशीर्वाद दीजिये और उन्हें उनके मार्ग पे जाने दीजिये। सेवा निरंतर लगातार जारी है, समिति यह कार्य 9  वर्ष से कर रही है समिति का यह मुहिम है ठंड में कोई भी बिना कपड़े का न रहे l समिति के द्वारा एक महीने तक डोर टु डोर जाकर कपड़े को एकत्रित किया जाता है और फिर ज़रूरत मंद तक उस कपड़े को वितरण किया जाता है.

महेश केशरी, अमित कुमार,राहुल जायसवाल,डा अभिषेक चौरसिया,सन्तोष जायसवाल,सुशील शर्मा, वीरेंद्र जायसवाल शंकर जायसवाल ,देवानंद मौर्य ,पवन अग्रहरि, गोविंद प्रजापति, घूरेलाल कन्नौजिया सुनिल विश्राम, आलोक कुमार, शशांक पांडेय रणविजय सिंह पंकज दुबे गोलू मोदनवाल रविंद्र मद्धेशिया इत्यादि लोग उपस्थित रहे.
अन्य प्रांत लेख
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल