Wednesday, 02 July 2025  |   जनता जनार्दन को बुकमार्क बनाएं
आपका स्वागत [लॉग इन ] / [पंजीकरण]   
 

चंदौली: कार्यकर्ता ही भाजपा के रीढ़, राज्यसभा सांसद ने भरी हुंकार, डॉ के एन पाण्डेय ने किया सम्मानित

चंदौली: कार्यकर्ता ही भाजपा के रीढ़, राज्यसभा सांसद ने भरी हुंकार, डॉ के एन पाण्डेय ने किया सम्मानित
चन्दौली: सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र के एक निजी संस्थान पर भारतीय जनता पार्टी सकलडीहा विधानसभा के मण्डल पदाधिकारियों के बैठक कार्यक्रम का आयोजन किया गया  ,बैठक कार्यक्रम के मुख्यातिथि राज्यसभा सांसद व सह प्रभारी भाजपा उत्तर प्रदेश सरोज पाण्डेय रही, कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी श्रीमती मीना चौबे ने व संचालन जिला महामंत्री जितेंद्र पाण्डेय किया.
 
कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया.
 
इस मौके पर मुख्यअतिथि सरोज पाण्डेय ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ है इन लोगो के बदौलत एक बार फिर उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार बनने जा रही है आज मोदी सरकार व योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति को लाभवन्तित कर रही है कार्यकर्ता व पदाधिकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक जाए व केंद्र की मोदी सरकार और सूबे की योगी सरकार द्वारा चलाई जा रही  जन कल्याणकारी योजनाओं  को उन लोगो को बताये ,विधानसभा चुनाव में किस तरह से तैयारी  करनी है  उसके बारे में सभी कार्यकर्ताओं को विस्तृत मार्गदर्शन किया कार्यकर्ताओ के दम पर ही आज केंद व सूबे में भाजपा की सरकार बनी है.
 
इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा दर्शना सिंह,कृष्णानंद पाण्डेय "फौजी", सतीश पाण्डेय,राणा सिंह ,प्रमोद सिंह ,राजेश सिंह,राजेश द्विवेदी ,विवेक यादव ,अरविंद पाण्डेय व अन्य कार्यकर्तागण रहे.

अन्य चुनाव लेख
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल