![]() |
चन्दौली: गणतंत्र दिवस पर सांसद डॉ. महेन्द्रनाथ पाण्डेय परेड में हुये शामिल, जनपदवासियों को दी शुभकामनायें
अमिय पाण्डेय ,
Jan 26, 2020, 15:11 pm IST
Keywords: Happy Republic Day Republic Day Chandauli Dr mahendra Nath Pandey MP Chandauli Mahendra Nath Pandey Mahender Technical Inter Collage महेंद्र टेक्निकल कॉलेज सांसद डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय गणतंत्र दिवस समारोह चंदौली
![]() चंदौली: गणतंत्र दिवस चंदौली में धूमधाम से मनाया वही महेन्द्र टेक्निकल इण्टर कालेज के ग्राउंड में 71वें गणतंन्त्र दिवस का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि श्डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय- कौशल विकास मंत्री (भारत सरकार) द्वारा ध्वजारोहण कर भव्य परेड की सलामी ली तथा मुख्य अतिथि के साथ हेमन्त कुटियाल पुलिस अधीक्षक चन्दौली के द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया। इस भव्य परेड के समय जनपद पुलिस व प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारी गण सहित काफी संख्या में महानुभावगण,अतिथिगण, आस-पास का क्षेत्रीय जनसमूह, पत्रकार-बन्धु तथा विद्यालयों के शिक्षक व छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।
इस मौके पर सांसद ने सम्बोधित के उपरांत पुलिसकर्मियों सहित सामाजिक सेवा क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने हेतु् प्रशस्ति-पत्र दिया गया एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को भी सम्मानित किया गया। ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों को चन्दौली पुलिस द्वारा 100 से अधिक वितरित किये जाने वाले साइकिल, टार्च व सीटी को 05 सदस्यों में वितरित कर शुभारम्भ किया गया साथ ही चन्दौली पुलिस व प्रशासन द्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्र के लोगों को विभिन्न प्रकार की दवाओं व अन्य आवश्यक सामग्रियों के किट को 150 से अधिक लोगों में वितरित किया गया।
सांसद द्वारा चन्दौली पुलिस की कानून व्यवस्था सहित मानवीय सरोकार व सहायतार्थ कम्यूनिटी पुलिसिंग के अन्तर्गत किये जा रहे विभिन्न कार्यों की काफी सराहना की गयी तथा जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक चन्दौली के कार्यों की प्रंशसा करते हुए पूरे पुलिस टीम को बधाई व शुभकामनाएं दी गयीं। इस शुभ अवसर पर विभिन्न स्कूल के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक व देशभक्ति कार्यक्रमों को प्रस्तुत किया गया जो काफी उत्साहवर्धन, मनोरंजन व प्रेरक थे जिसमें जनपद चन्दौली के पहाड़ी इलाके के लोगों द्वारा प्रस्तुत किया गया स्थानीय लोक नृत्य की प्रंशसा सांसद डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक चन्दौली सहित उपस्थित जन समूह द्वारा किया गया। |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|