|
पीएम मोदी ने तारिक रहमान को दी जीत की बधाई, जानें क्या कहा?
जनता जनार्दन संवाददाता ,
Feb 13, 2026, 13:13 pm IST
Keywords: Banlgadesh Election tariq rahman bangladesh pm बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी
ढाका में हुए आम चुनाव के नतीजों के बाद बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन तय माना जा रहा है. चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) को बड़ी जीत मिली है. पार्टी प्रमुख तारिक रहमान को जीत पर नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है. पीएम मोदी ने संदेश में कहा कि भारत हमेशा बांग्लादेश के साथ खड़ा रहेगा और दोनों देशों के रिश्तों को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम किया जाएगा. पीएम मोदी का संदेश चुनाव नतीजे आते ही पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर तारिक रहमान को जीत की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि यह जीत बांग्लादेश के लोगों का आपके नेतृत्व पर भरोसा दिखाती है. साथ ही भारत एक लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और समावेशी बांग्लादेश के समर्थन में रहेगा. पीएम मोदी ने दोनों देशों के साझा विकास लक्ष्यों पर मिलकर आगे बढ़ने की इच्छा भी जताई. जीत के बाद संयम का संदेश बीएनपी ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर कहा है कि बड़ी जीत के बावजूद कोई विजय जुलूस या रैली नहीं निकाली जाएगी. पार्टी का कहना है कि वह शांतिपूर्ण तरीके से सत्ता संभालने की प्रक्रिया आगे बढ़ाएगी. बता दें कि तारिक रहमान, पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे हैं और अब उनके बांग्लादेश के अगले प्रधानमंत्री बनने की संभावना जताई जा रही है. |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
|
हां
|
|
|
नहीं
|
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|
|