|
जिस मिसाइल ने पाकिस्तान में मचाई तबाही, फ्रांस के साथ भारत जल्द करेगी बड़ी डील
जनता जनार्दन संवाददाता ,
Feb 09, 2026, 10:08 am IST
Keywords: Scalp Missile पाकिस्तान भारत
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान ब्रम्होस, राफेल जैसे हथियारों ने जमकर तबाही मचाई थी. इन हथियारों के अलावा एक और मिसाइल ने कई आतंकी ठिकानों को धवस्त किया था, जिसका नाम SCALP है. SCALP मिसाइल ने पीओके के अंदर जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के कई ठिकानों को तबाह कर दिया था. अब भारत और फ्रांस के बीच SCALP मिसाइल को लेकर बड़ी डील पर बातचीत चल रही है. अगर डील पर बात बन जाती है तो भारतीय वायुसेना को बड़ी संख्या में SCALP क्रूज मिसाइलें मिल जाएगी. SCALP क्रूज मिसाइलें, राफेल से दागे जाते हैं. गौरतलब है कि इसी महीने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन भारत यात्रा पर आने वाले हैं. जानकारी के अनुसार, इन दौरान दोनों देशों के बीच फ्री ट्रेड डील पर आखिरी मुहर लग सकती है. इसके अलावा राफेल फाइटर जेट का भी सौदा साइन हो सकता है. बता दें, फ्रांस से भारत 114 राफेल फाइटर जेट खरीदने वाला है. ऑपरेशन सिंदूर में राफेल विमान ने बड़ी भूमिका निभाई थी. इसके अलावा भारतीय वायुसेना को इस वक्त पांचवीं पीढ़ी की पाइटर जेट की काफी जरूरत है. ऐसे में 4.5 पीढ़ी का राफेल, भारतीय वायुसेना की पहली पसंद है. SCALP मिसाइल की खासियत
डिफेंस को मजबूत करने में लगा भारत ऑपरेश सिंदूर के दौरान जिस तरह भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में तबाही मचाई, उनसे भारत की डिफेंस शक्ति को दुनिया ने देखा. तीन दिनों तक चले युद्ध में कई तरह के मिसाइल और ड्रोन का इस्तेमाल भारतीय सेना के द्वारा किया गया. भारत के द्वारा छोड़े हर मिसाइल की सटीकता लगभग 100% रही. और इसमें अधिक हथियार स्वदेशी थे. इसके अलावा भारत के एयर डिफेंस की ताकत ने भी दुनिया देखी. खासकर, AKASH जैसे एयर डिफेंस ने पाकिस्तान के हर हमले को नाकाम किया. ऐसे में भारत फ्रांस के साथ हवा में हवा मार करने वाली Meteor मिसाइल भी खरीद सकती है, जिसका इस्तेमाल राफेल की नेवी वेरिएंट में लगाया जाएगा. भारत ने 26 राफेल मरीन विमानों का ऑर्डर दिया है. |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
|
हां
|
|
|
नहीं
|
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|
|