Thursday, 05 February 2026  |   जनता जनार्दन को बुकमार्क बनाएं
आपका स्वागत [लॉग इन ] / [पंजीकरण]   
 

धुरंधर 2 की टीजर ने उड़ाई राम चरण की नींद!

जनता जनार्दन संवाददाता , Feb 05, 2026, 9:17 am IST
Keywords: Ram Charan Peddi Postponed   धुरंधर   राम चरण    आदित्य धर    एक एक्शन ड्रामा फिल्म  
फ़ॉन्ट साइज :
धुरंधर 2 की टीजर ने उड़ाई राम चरण की नींद!

रणवीर सिंह की सुपरहिट एक्शन फिल्म ‘धुरंधर’ के बाद इसके दूसरे पार्ट को लेकर जबरदस्त चर्चा है. निर्देशक आदित्य धर और उनकी टीम ‘धुरंधर 2’ को 19 मार्च को बड़े लेवल पर रिलीज करने की तैयारी कर रही है. पहले पार्ट की रिकॉर्ड तोड़ कमाई को देखते हुए माना जा रहा है कि इसके आसपास रिलीज होने वाली फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर कड़ी चुनौती मिल सकती है.

इसी वजह से राम चरण की आने वाली बड़ी फिल्म ‘पेड्डी’ की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है. पहले यह फिल्म 27 मार्च को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे 30 अप्रैल को सिनेमाघरों में उतारा जाएगा. मेकर्स का मानना है कि ‘धुरंधर 2’ के साथ क्लैश से बचना बिजनेस के लिहाज से बेहतर फैसला है.

‘पेड्डी’ की स्टार कास्ट और बजट

बुची बाबू के निर्देशन में बनी ‘पेड्डी’ एक एक्शन ड्रामा फिल्म है. इसमें राम चरण के साथ जान्हवी कपूर, शिव राजकुमार, जगपति बाबू और दिव्येंदु शर्मा जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. यह फिल्म तेलुगु के साथ-साथ हिंदी में भी रिलीज होगी. रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म का बजट करीब 250 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, जिससे यह एक बड़े पैमाने की प्रोडक्शन बन जाती है.

‘धुरंधर’ की सक्सेस और सीक्वल से उम्मीदें

‘धुरंधर’ ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी. इसी जबरदस्त सफलता के चलते ‘धुरंधर 2’ से भी मेकर्स को काफी उम्मीदें हैं. दर्शकों में भी फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट साफ नजर आ रही है.

यश की ‘टॉक्सिक’ से टक्कर

हालांकि ‘धुरंधर 2’ के लिए रास्ता पूरी तरह आसान नहीं है, क्योंकि 19 मार्च को ही सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ भी रिलीज हो रही है. ‘KGF 2’ के बाद यह यश की पहली फिल्म होगी, इसलिए उनके फैंस भी लंबे समय से इसका इंतजार कर रहे हैं. अब बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह बनाम यश की टक्कर दर्शकों के लिए बेहद दिलचस्प होने वाली है.

अन्य फिल्म लेख
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल