![]() |
सरकार बनी तो हर महीने देंगे 2500 रुपये
जनता जनार्दन संवाददाता ,
Sep 26, 2025, 17:17 pm IST
Keywords: सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी priyanka gandhi gandhi ji exclusive
![]() कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा आज दूसरी बार बिहार के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने पहले पटना में महिला संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया। महिला संवाद में प्रियंका गांधी ने महिलाओं से बड़ा वादा भी किया। उन्होंने कहा कि अगर हमारी सरकार आई तो जरूरतमंद महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देंगे। साथ ही 25 लाख के स्वास्थ्य बीमा का भी वादा किया। नीतीश सरकार पर बोला हमलाइस दौरान प्रियंका ने न केवल केंद्र की मोदी सरकार को कठघरे में खड़ा किया, बल्कि सीएम नीतीश कुमार की 20 साल की सत्ता यात्रा पर भी तीखा प्रहार किया। प्रियंका ने आरोप लगाया कि सरकारें महिलाओं को केवल पैसे का लालच देकर वोट हथियाना चाहती हैं, मगर असल सशक्तिकरण के सवालों पर चुप रहती हैं। एक महीने में बिहार का दूसरा दौराआपको बता दें कि प्रियंका गांधी का लगभग एक महीने में बिहार का दूसरा दौरा है। आज वह मोतिहारी में एक जनसभा को संबोधित करेंगी। इससे पहले प्रियंका ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ में शामिल हुई थी जिसमें राहुल-तेजस्वी ने 1,300 किलोमीटर से अधिक की यात्रा की थी। बिहार में महिला वोटर्स पर सबकी नजर क्यों?महिला वोटर्स- 4.07 करोड़ कुल वोटर का- 47.7% प्रियंका के बिहार आने पर क्या बोले गिरिराज सिंह?प्रियंका गांधी के बिहार आने पर गिरिराज सिंह ने बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को पहले रेवंत रेड्डी जैसे नेताओं की तरफ से बिहारियों पर दिए गए बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए। गिरिराज ने कांग्रेस पार्टी को अर्बन नक्सल की ओर बढ़ती पार्टी करार दिया। उन्होंने कहा, ''प्रियंका चाहे जहां से शुरुआत करें बिहार में उनका कुछ नहीं होने वाला है। कांग्रेस, राहुल गांधी, तेजस्वी यादव बिहार को अपमानित करने का काम किए क्या प्रियंका गांधी उसके लिए माफी मांगेंगी?'' |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|