Wednesday, 02 July 2025  |   जनता जनार्दन को बुकमार्क बनाएं
आपका स्वागत [लॉग इन ] / [पंजीकरण]   
 

बुलंदशहर में बवाल और इंस्पेक्टर की हत्या के मामले में, चन्दौली में क्या कहें, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष?

बुलंदशहर में बवाल और इंस्पेक्टर की हत्या के मामले में, चन्दौली में क्या कहें, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष?
चंदौली: खबर यूपी के चंदौली से प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय ने बुलंदशहर की घटना को आकस्मिक और दुखद बताया वहीं प्रदेश में बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था पर उन्होंने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया।बिगड़ती कानून व्यवस्था पर किए गए सवाल के जवाब में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री युवा हैं और चुनाव प्रचार के बाद वापस लखनऊ आ जाते हैं और कानून व्यवस्था पर पूरी तरह उनका नियंत्रण है।

अपराधी प्रदेश छोड़कर भाग चुके हैं संगठित अपराध रूके चुका है और आकस्मिक घटनाओं में कार्रवाई तत्काल की जा रही है।डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने बताया कि चंदौली जिले में आगामी 8 तारीख को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ट्रामा सेंटर का शिलान्यास करेंगे।बता दे कि प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र नाथ पांडेय पदयात्रा की शुरुआत करने अपने गोद लिए आदर्श गांव जरखोर जा रहे थे। इसी बीच एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे।जहां उन्होंने पत्रकारों से रूबरू होते हुए यह बयान दिया। 
अन्य प्रांत लेख
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल