![]() |
प्रशांत चंद्र महालनोबिस का 125वां जन्मदिन, गूगल ने डूडल बनाकर किया याद
जनता जनार्दन संवाददाता ,
Jun 29, 2018, 10:52 am IST
Keywords: Prasanta Chandra Mahalanobis Prasanta Chandra Mahalanobis birthday Google Doodle Mahalanobis distance प्रशांत चंद्र महालनोबिस प्रशांत चंद्र महालनोबिस जन्मदिन गूगल डूडल महालनोबिस मॉडल
![]() भारत के पहले योजना आयोग के सदस्य रह चुके महालनोबिस को सांख्यिकी के क्षेत्र में किए गए उनके अतुलनीय काम के लिए जाना जाता है. इसके अलावा जनसंख्या स्टडी में जनसंख्या का पता लगाने के लिए काम आने वाले ‘महालनोबिस मॉडल’ के लिए भी महालनोबिस को याद किया जाता है. महालनोबिस की मृत्यु 28 जून 1972 को हुई थी. आपको बता दें कि प्रशांत चंद्र महालनोबिस के जन्मदिन को उनकी याद में सांख्यिकी दिवस के रूप में मनाया जाता है. 1931 में कोलकाता में भारतीय सांख्यिकी संस्थान की स्थापना करने वाले महालनोबिस ने कोलकाता के प्रेसीडेंसी कॉलेज में भी पढ़ाया था. उन्होंने भारत में सांख्यिकी संस्थान की स्थापना प्रमाथ नाथ बनर्जी, निखिल रंजन सेन और सर आर एन मुखर्जी के साथ की थी. कोलकाता के बाद भारतीय सांख्यिकी संस्थान की देश भर में शाखाएं शुरू की गई जिसमें दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे, कोयंबटूर, चेन्नई, गिरिडीह सहित भारत के दस स्थान हैं. आज महालनोबिस के 125वें जन्मदिन पर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू 125 रुपए का सिक्का भी जारी करेंगे. सरकार महालनोबिस को सम्मानित करते हुए इस सिक्के को जारी कर रही है. इसके अलावा 5 रुपए का नया सिक्का भी जारी किया जाएगा. |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|