Sunday, 19 October 2025  |   जनता जनार्दन को बुकमार्क बनाएं
आपका स्वागत [लॉग इन ] / [पंजीकरण]   
 

उदय प्रताप सिंह को दिया जाएगा आचार्य द्विवेदी युग प्रेरक सम्मान

जनता जनार्दन संवाददाता , Oct 18, 2025, 16:00 pm IST
Keywords: उदय प्रताप सिंह   डॉ राम मनोहर त्रिपाठी लोक सेवा सम्मान    news  
फ़ॉन्ट साइज :
उदय प्रताप सिंह को दिया जाएगा आचार्य द्विवेदी युग प्रेरक सम्मान
रायबरेली: आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी स्मृति न्यास एवं राष्ट्रीय स्मारक समिति ने अपने वार्षिक सम्मानों की घोषणा कर दी। इस वर्ष का आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी युग प्रेरक सम्मान देश के प्रख्यात कवि एवं पूर्व सांसद डॉ उदय प्रताप सिंह को दिया जाएगा। 
   
समिति के अध्यक्ष विनोद शुक्ल ने बताया कि सात दशक से गीत गजल के माध्यम से समाज को दिशा देने वाले डॉ उदय प्रताप सिंह उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वह लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य भी रहे। उनकी लंबी सेवाओं को देखते ही समिति ने आचार्य द्विवेदी सम्मान समर्पित करने का निर्णय लिया है। 
 
उन्होंने बताया कि डॉ राम मनोहर त्रिपाठी लोक सेवा सम्मान मुंबई के स्केच आर्टिस्ट नितिन महादेव यादव को दिया जाएगा। पेशे से शिक्षक रह चुके नितिन महादेव यादव अपनी कला के माध्यम से मुंबई पुलिस को हजारों अपराधियों को जेल के सींखचों के पीछे पहुंचाने और सजा दिलाने में निशुल्क मदद कर रहे हैं।
   
संयोजक गौरव अवस्थी ने बताया कि इस वर्ष स्पेस मिशन से सकुशल लौटे लखनऊ निवासी विंग कमांडर शुभांशु शुक्ला का नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। न्यास के निर्णय से शुभांशु के माता-पिता को अवगत कराया गया है। जल्दी ही स्वीकृत प्राप्त हो जाएगी। नासा के स्पेस मिशन में भारत की तरफ से शुभांशु शुक्ला को चुना गया था। 
   
कोषाध्यक्ष विनय द्विवेदी ने बताया कि इस वर्ष से जनपद के महान शास्त्रीय गायक एवं दो दो पद्म सम्मानों से विभूषित उस्ताद अब्दुल रशीद खां एवं उस्ताद शायर वाकिफ रायबरेलवी की स्मृति में नए सम्मान प्रारंभ किया जा रहे हैं। उस्ताद अब्दुल रशीद खां सम्मान अयोध्या की प्रख्यात लोकगीत गायिका श्रीमती संजोली पांडे एवं वाकिफ रायबरेली सम्मान प्रयागराज के मरहूम शायर डॉ जमीर अहसन को मरणोपरांत दिया जाएगा। सभी सम्मान फिरोज गांधी कॉलेज प्रांगण में 1 से 9 नवंबर के बीच आयोजित पुस्तक मेले के दौरान प्रदान किए जाएंगे।
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल