|
पाकिस्तान को हराकर आपस में भिड़े भारतीय खिलाड़ी! सूर्या और हार्दिक ने कुलदीप पर निकाला गुस्सा
जनता जनार्दन संवाददाता ,
Feb 16, 2026, 12:03 pm IST
Keywords: पाकिस्तान भारतीय खिलाड़ी सूर्या और हार्दिक Hardik Pandya Cricket
कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ 61 रन की जीत के बाद एक हैरान करने वाली घटना सामने आई. मैच खत्म होने के बाद जहां टीम जश्न मना रही थी, वहीं मैदान पर हार्दिक पंड्या और कुलदीप यादव के बीच बहस देखी गई. इस दौरान रिंकू सिंह और अन्य खिलाड़ियों ने बीच-बचाव किया. यह घटना पाकिस्तान की पारी के 18वें ओवर में हुई. हार्दिक पंड्या गेंदबाजी कर रहे थे और बल्लेबाजी कर रहे थे शाहीन अफरीदी. ओवर की दूसरी गेंद पर शाहीन ने पुल शॉट खेला. गेंद काउ कॉर्नर की दिशा में खड़े कुलदीप यादव के पास गई, लेकिन उनसे आसान कैच छूट गया. गेंद उनके हाथ से लगकर सीमा रेखा के पार चली गई और छक्का हो गया. उस समय हार्दिक ने कोई खास प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन वे निराश जरूर दिखे. स्थिति को संभालने के लिए रिंकू सिंह और अन्य साथियों ने दोनों के बीच आकर माहौल शांत कराया. यह पूरा घटनाक्रम सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. गेंदबाजी में कुलदीप ने निभाई भूमिका हालांकि फील्डिंग में उनसे गलती हुई, लेकिन गेंदबाजी में कुलदीप यादव ने टीम के लिए अहम योगदान दिया. उन्होंने 3 ओवर में 14 रन देकर 1 विकेट लिया. पाकिस्तान के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड कुलदीप यादव का पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन लगातार अच्छा रहा है. उन्होंने वनडे और टी20 मिलाकर अब तक 9 मैच खेले हैं और हर मुकाबले में विकेट लिया है. इन 9 मैचों में उनके नाम 23 विकेट दर्ज हैं. उनका औसत 12.56 का रहा है. इस दौरान उन्होंने एक बार चार विकेट और एक बार पांच विकेट लेने का प्रदर्शन भी किया है. |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
|
हां
|
|
|
नहीं
|
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|
|