|
पासपोर्ट रैंकिंग में भारत की छलांग, 56 देशों में कर सकते हैं वीजा फ्री ट्रैवल
जनता जनार्दन संवाददाता ,
Feb 14, 2026, 11:21 am IST
Keywords: Passport Ranking 2026 पासपोर्ट Singapore United Arab Emirates
दुनिया के अलग-अलग देशों के पासपोर्ट कितने ताकतवर हैं, इसकी नई रैंकिंग Henley Passport Index ने जारी की है. इस ताज़ा सूची में भारत के पासपोर्ट की स्थिति बेहतर हुई है. 2026 की रैंकिंग में भारत 75वें स्थान पर पहुंच गया है. पिछले साल भारत 85वें नंबर पर था, यानी इस बार 10 पायदान की सीधी छलांग लगी है. इस रैंकिंग के मुताबिक अब भारतीय पासपोर्ट धारक 56 देशों में पहले से वीज़ा लिए बिना यात्रा कर सकते हैं. इससे विदेश घूमने या काम के सिलसिले में जाने वाले लोगों के लिए प्रक्रिया पहले से आसान हुई है. कैसे तय होती है पासपोर्ट की रैंकिंग? हेनले पासपोर्ट इंडेक्स देशों को इस आधार पर रैंक करता है कि उनके नागरिक कितने देशों में बिना पहले से वीज़ा लिए प्रवेश कर सकते हैं. जिस देश के नागरिकों को ज़्यादा देशों में वीज़ा-फ्री या वीज़ा ऑन अराइवल की सुविधा मिलती है, उसका पासपोर्ट उतना ही मज़बूत माना जाता है. हाल के सालों में भारत की रैंकिंग में गिरावट देखने को मिली थी, लेकिन अब इसमें सुधार हुआ है. 2024 में भारत करीब 80वें स्थान पर था और बाद में 85वें नंबर तक फिसल गया था. अब 75वीं रैंक पर आना एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है. भारत की अब तक की सबसे अच्छी रैंक हालांकि मौजूदा रैंकिंग बेहतर है, फिर भी भारत अपने सबसे अच्छे प्रदर्शन से अभी थोड़ा पीछे है. भारतीय पासपोर्ट की अब तक की सबसे ऊंची रैंक 71 रही है, जो साल 2006 में हासिल हुई थी. इसके बाद कई सालों तक भारत की रैंकिंग 80 के आसपास बनी रही. विशेषज्ञों के मुताबिक, पासपोर्ट की स्थिति में सुधार यह दिखाता है कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की स्वीकार्यता और भरोसा बढ़ रहा है. इससे भारतीय नागरिकों को विदेश यात्रा में धीरे-धीरे ज़्यादा सहूलियत मिल रही है. भारतीय पासपोर्ट पर वीज़ा-फ्री देशों की झलक भारतीय पासपोर्ट पर जिन देशों में बिना पहले से वीज़ा लिए प्रवेश किया जा सकता है, उनमें शामिल हैं- अंगोला, बारबाडोस, भूटान, ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स, कुक आइलैंड्स, डोमिनिका, फिजी, ग्रेनाडा, हैती, जमैका, कजाकिस्तान, केन्या, किरिबाती, मकाओ, मलेशिया, मॉरिशस, माइक्रोनेशिया, मोंटसेराट, नेपाल, फिलीपींस, रवांडा, सेनेगल, सेशेल्स, सेंट किट्स एंड नेविस, सेंट विंसेंट, थाईलैंड, त्रिनिदाद एंड टोबैगो और वानुअतु. इसके अलावा कई देश ऐसे भी हैं जहां भारतीय नागरिकों को वीज़ा ऑन अराइवल यानी पहुंचते ही वीज़ा मिल जाता है. इनमें अल्बानिया, कंबोडिया, केप वर्डे, कोमोरोस, जिबूती, इथियोपिया, इंडोनेशिया, जॉर्डन, लाओस, मेडागास्कर, मालदीव, मंगोलिया, मोज़ाम्बिक, म्यांमार, कतर, समोआ, श्रीलंका, तंज़ानिया, तिमोर-लेस्ते, तुवालु और जिम्बाब्वे जैसे देश शामिल हैं. दुनिया के सबसे ताकतवर पासपोर्ट 2026 की रैंकिंग में Singapore पहले नंबर पर है. सिंगापुर के नागरिक 192 देशों में बिना वीज़ा के यात्रा कर सकते हैं. दूसरे स्थान पर Japan और South Korea हैं, जिनके पासपोर्ट से 187 देशों में वीज़ा-फ्री एंट्री मिलती है. तीसरे नंबर पर Sweden और United Arab Emirates हैं, जहां से 186 देशों में बिना वीज़ा जाना संभव है. इसके बाद France, Germany, Italy, Spain और Switzerland संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं. टॉप-10 में Australia, United Kingdom, Canada और New Zealand भी शामिल हैं. |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
|
हां
|
|
|
नहीं
|
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|
|