|
पीएम मोदी ने पुलवामा के बहादुर शहीदों को किया याद
जनता जनार्दन संवाददाता ,
Feb 14, 2026, 11:25 am IST
Keywords: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मलेशिया पीएम मोदी PM Modi News Remembering the brave heroes Pulwama
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुलवामा आतंकी हमले की बरसी पर शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने कहा कि देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीरों की बहादुरी और देशभक्ति हर भारतीय को मजबूती देती है. प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि पुलवामा में शहीद हुए जवानों की सेवा, साहस और समर्पण को देश हमेशा याद रखेगा. उन्होंने कहा कि इन वीरों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करता रहेगा. उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन ने भी पुलवामा हमले में जान गंवाने वाले जवानों को नमन किया. उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा में दिए गए इन जवानों के सर्वोच्च बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता. देश की सुरक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान उपराष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों की कुर्बानी हमेशा देश की स्मृति में दर्ज रहेगी. उनका त्याग भारत को और मजबूत व सुरक्षित बनाने की प्रेरणा देता है. कैसे हुआ था पुलवामा हमला 14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से भरी गाड़ी को सीआरपीएफ के जवानों को ले जा रहे काफिले से टकरा दिया था. इस हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 40 जवान शहीद हो गए थे. इस घटना के बाद पूरे देश में आक्रोश देखने को मिला था. हमले के कुछ दिन बाद भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की थी, जिसे ‘बालाकोट एयरस्ट्राइक’ के नाम से जाना जाता है. इसे आतंकवाद के खिलाफ भारत की कड़ी कार्रवाई के तौर पर देखा गया. |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
|
हां
|
|
|
नहीं
|
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|
|