![]() |
आई लव मोहम्मद की रंगोली तैयार करने पर अहिल्यानगर में बवाल, पुलिस ने भांजी लाठियां
जनता जनार्दन संवाददाता ,
Sep 29, 2025, 14:37 pm IST
Keywords: i love muhhamad breaking news trending news top 10 news आई लव मोहम्मद
![]() महाराष्ट्र के अहिल्यानगर से बड़ी खबर सामने आई है। यहां भी 'आई लव मोहम्मद' को लेकर बवाल हुआ है। पुलिस के मुताबिक, "कुछ अज्ञात लोगों ने आई लव मोहम्मद की एक रंगोली तैयार की। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इसे मोहम्मद पैगंबर का अपमान समझा और बड़ी संख्या में पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन करने के लिए जमा हुए। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने कई जगहों पर लोगों को समझाया कि इस पूरे प्रकरण में पुलिस ने अपनी तरफ से कार्रवाई कर ली है। लेकिन उसके बावजूद भीड़ में मौजूद कुछ अराजक तत्वों ने हंगामा जारी रखा। पुलिस की मानें तो फिलहाल शहर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और किसी भी प्रकार की अफवाह पर भरोसा न करने को कहा गया है। हिरासत में 30 लोगपुलिस ने अब तक 30 लोगों को हिरासत में लिया है। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने हल्के बल का प्रयोग किया है और शहर में पुलिस बंदोबस्त लगाया गया है। पुलिस की मानें तो अब स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया है और पुलिस की टीम अलग-अलग जगह पर तैनात कर दी गई है। सबसे पहले क्या जानकारी मिली थी?प्राथमिक रूप से मिली जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में आई लव मोहम्मद का नाम कुछ अज्ञात लोगों ने सड़क पर लिखा था। आरोप है कि ऐसा कर धार्मिक भावनाओं को आहत किया गया, जिससे नाराज सैकड़ों मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शहर की कोतवाली पुलिस स्टेशन के सामने आंदोलन किया। पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। पुलिस ने किसी प्रकार की अफवाहों पर भरोसा ना करने की अपील की है, एक आरोपी पुलिस हिरासत में है। आगे जांच की जा रही है। बता दें कि देश में इस समय 'आई लव मोहम्मद' और 'आई लव महादेव' के पोस्टर्स को लेकर एक नई बहस छिड़ी हुई है और तमाम लोग इस मुद्दे को लेकर सड़क पर प्रदर्शन भी कर रहे हैं। |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|