![]() |
बरेली में आई लव मोहम्मद पोस्टर विवाद पर बवाल
जनता जनार्दन संवाददाता ,
Sep 26, 2025, 17:12 pm IST
Keywords: हालात पर काबू आई लव मोहम्मद पोस्टर विवाद पुलिस
![]() दरअसल, जुमे की नमाज के बाद आई लव मोहम्मद पोस्ट विवाद को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और पोस्टर-बैनर लेकर सड़कों पर उतर आए। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने भीड़ को काफी समझाने की कोशिश की लेकिन भीड़ में शामिल लोग नहीं माने। प्रदर्शनकारी बैरिकेड को तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश करने लगे जिसके बाद पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। दरअसल, कानपुर में हुई एफआईआर को लेकर एक हफ्ता पहले तौकीर रजा ने घर पर पीसी की थी कि मुसलमानों के साथ गलत हो रहा है। कल तौकीर रजा ने कहा था कि जुमे की नमाज के बाद लोगों के साथ प्रसाशन को ज्ञापन दिया जाएगा।लेकिन प्रसाशन ने इसकी परमिशन नहीं दी इसके बाद कल रात तौकीर की संस्था IMC से लेटर आया कि अब तौकीर रजा अकेले प्रशासन को लेटर देंगे। लोग नमाज पढ़कर सीधा घर जाए। इसके बाद आज सुबह तौकीर ने दोबारा से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला। वॉट्सऐप, फेसबुक, इंस्टाग्राम पर लोगों ने इसे देखा। इस वीडियो में तौकीर रजा ने कहा कि जो लेटर आया है वो गलत है, अपनी मांगों को लेकर जो पहले से तय प्रोग्राम है वैसा ही रहेगा। इसके बाद आज नमाज के बाद लोगों ने धीरे-धीरे बरेली के कोरलाम मस्जिद पर आना शुरू किया और नारेबाजी हुई। कोरलाम के अलावा एक दो और जगह में लाठीचार्ज की खबर है। |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|