![]() |
रेवंत रेड्डी के बिहार आने पर क्यों हुआ हंगामा? PK बोले- लोग लाठी-डंडों से दौड़ा देंगे
जनता जनार्दन संवाददाता ,
Aug 27, 2025, 18:18 pm IST
Keywords: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान राष्ट्रीय जनता दल राजद नेता तेजस्वी यादव RJD TEJASWI YADAV
![]() रेवंत रेड्डी के बिहार आने पर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा- "बिहार के लिए रेवंत रेड्डी कौन है? वे बिहार को गाली देने वाले व्यक्ति हैं। उन्होंने बिहार के लिए क्या किया है? उन्होंने बिहार के लोगों को गाली दी है और कहा है कि मज़दूरी करना बिहार के लोगों के DNA में है। अगर रेवंत रेड्डी किसी गांव में आ जाए, तो लोग लाठी-डंडों से उसे दौड़ा देंगे। राहुल गांधी उन्हें मंच पर घुमा रहे हैं, ये उनकी मानसिकता को दर्शाता है कि आप बिहार को गाली देने वाले व्यक्ति को मंच पर घुमा रहे हैं।" भाजपा भी भड़कीकेंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी कांग्रेस की वोटर अधिकार यात्रा में रेवंत रेड्डी को आमंत्रित करने पर नाराजगी जाहिर की है। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को इसके लिए बिहार की जनता से माफी मांगनी चाहिए। प्रधानमं कहा- ‘‘राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को बिहार के लोगों से माफी मांगनी चाहिए। रेवंत रेड्डी ने कहा था कि बिहार का ‘डीएनए घटिया’ है। यात्रा में उनके साथ मौजूद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव को भी माफी मांगनी चाहिए।’’ क्यों हो रहा है रेवंत रेड्डी का विरोध?PTI की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कुछ समय पहले कथित तौर पर कहा था कि तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) अध्यक्ष के चंद्रशेखर राव के अंदर एक बिहारी डीएनए है, जो तेलंगाना के डीएनए जैसी गुणवत्ता वाला नहीं है। |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|