Tuesday, 26 August 2025  |   जनता जनार्दन को बुकमार्क बनाएं
आपका स्वागत [लॉग इन ] / [पंजीकरण]   
 

चंदौली में बाढ़ पीड़ितों के मदद के लिए आगे आए : सरदार हरजीत सिंह

अमिय पाण्डेय , Aug 26, 2025, 15:58 pm IST
Keywords: Chandauli   chandauli flood   flood in chandauli   up   uttarpradesh news   too news   trending news   चंदौली   हरजीत सिंह   सरदार हरजीत सिंह   बाढ़   चन्दौली में बाढ़  
फ़ॉन्ट साइज :
चंदौली में बाढ़ पीड़ितों के मदद के लिए आगे आए : सरदार हरजीत सिंह
चंदौली: चंदौली जिले के चकिया व बबुरी क्षेत्रों में बाढ़ प्रभावित गांव में जन कल्याण समिति के द्वारा मंगलवार को हरितालिका तीज व्रती महिलाओं के लिए श्रृंगार का सामान एवं मिष्ठान एवं फल वितरित किया गया जिससे बाढ़ जैसे विषम परिस्थितियों में आस्था कम न हो महिलाएं बढ़े जलस्तर के बीच तीज व्रत कैसे करे तनावग्रस्त न हो वही छोटे-छोटे बच्चों के लिए केसर दूध रस टोस्ट बिस्किट व आरओ पानी वितरित किया गया है। 
 
समाजसेवी हरजीत सिंह ने कहा कि बाढ़ जैसे विषम परिस्थितियों में लोगो की मदद करना पुण्य का काम है जिससे रोजमर्रा जिंदगी लोग आसानी से जी सके ये तो कुछ दिन की बात है फिर से पटरी पर लौटेगी वही जिंदगी लेकिन थोड़ी बहुत मदद से लोगों को राहत मिलेगी। एसडीएम व जिलास्तरीय अधिकारी ने पुनीत कार्यो के लिए सराहना भी किया है।
 
 इस मौके पर उप जिलाधिकारी दिव्या ओझा तहसीलदार सदर ,मुख्य चिकित्सा अधिकारी वाईके राय चंदौली व समिति के अध्यक्ष सरदार हरजीत सिंह प्रबंधक नंदकुमार राय ,सूरज तिवारी रिशु अधिवक्ता प्रकाश नारायण सिंह निशु ,अभय सिंह लेखपाल तौफीक लेखपाल, राघवेंद्र सिंह, जितेंद्र यादव ,आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे.
अन्य गांव-गिरांव लेख
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल