![]() |
भोजपुरी पॉवर स्टार पवन सिंह की मुश्किलें बढ़ी, दर्ज होगा FIR
जनता जनार्दन संवाददाता ,
Aug 20, 2025, 17:28 pm IST
Keywords: Pawan singh power star pawan singh bhojpuri star pawan singh pawan singh news varansi bhojpuri film boss पवन सिंह भोजपुरी स्टार पवन सिंह पावर स्टार पवन सिंह भोजपुरी
![]() मीडिया में आई जानकारी के अनुसार , वाराणसी बिजनेस मैन विशाल सिंह ने पवन सिंह और उनके साथियों पर आर्थिक धोखाधड़ी का आरोप लगाया है. विशाल का कहना है कि वर्ष 2018 में उन्होंने पवन सिंह की फ़िल्म बॉस में निवेश किया था .फ़िल्म की फंडिंग के लिए लगभग 1.25 करोड़ रुपये लगाए थे. लेकिन फ़िल्म की रिलीज और हिट होने के बाद उनके मुनाफे का हिस्सा नही मिला. विशाल सिंह का यह भी आरोप है कि उनके साथ करीब एक करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई है. इस मामले में उन्होंने जिला अदालत, वाराणसी में एक प्रार्थना पत्र दायर किया था, जिस पर सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने पवन सिंह समेत 4 अन्य लोगो के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया है. |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|