|
ये है दुनिया का सबसे महंगा अंगूर, रेट सुनकर उड़ जाएंगे होश
जनता जनार्दन संवाददाता ,
Jul 01, 2025, 13:05 pm IST
Keywords: Most Expensive Grapes अंगूर Ruby RomanGrapes
अंगूर खाना तो हर कोई पसंद करता है चाहे हरे हों या काले. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि एक अंगूर का दाम इतना हो सकता है कि उसमें पूरा हफ्ते का राशन आ जाए? जी हां, जापान में उगाया जाने वाला एक खास किस्म का अंगूर रूबी रोमन (Ruby Roman) ऐसा ही फल है जिसकी कीमत सुनकर किसी के भी होश उड़ सकते हैं.रूबी रोमन अंगूर की शुरुआत साल 1995 में जापान के इशिकावा प्रांत से हुई. यहां के किसानों ने इस नई और खास किस्म की अंगूर को विकसित करने के लिए प्रीफेक्चुरल एग्रीकल्चर रिसर्च सेंटर से मदद ली. दो साल की मेहनत के बाद 400 लताओं में से सिर्फ 4 में लाल रंग के अंगूर आए. इन्हीं में से एक किस्म को चुना गया, जो आगे चलकर 'रूबी रोमन' बनी. क्यों है ये इतना खास? अद्भुत आकार: रूबी रोमन का हर एक अंगूर करीब 20 ग्राम का होता है, जो आम अंगूरों से लगभग चार गुना बड़ा है. रसीला और मीठा स्वाद: इसमें मिठास और जूस भरपूर होता है, जिसे चखते ही फर्क महसूस होता है. खास देखभाल: इसकी खेती में अंगूर के रंग, आकार और स्वाद का खास ख्याल रखा जाता है. |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
|
हां
|
|
|
नहीं
|
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|
|