मंत्रिमंडल विस्तार से पहले मोदी सरकार ने आठ राज्यों के राज्यपाल बदले

मंत्रिमंडल विस्तार से पहले मोदी सरकार ने आठ राज्यों के राज्यपाल बदले

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्रिमंडल में बदलाव की खबरों के बीच मोदी सरकार ने बड़ा फैसला किया है. केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत को मंगलवार को कर्नाटक का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया. इसके साथ ही तीन अन्य नेताओं को राज्यपाल बनाया गया है. बाकी चार राज्यपालों के राज्य में फेरबदल भी किया गया है. 

इस बारे में राष्ट्रपति भवन ने जानकारी दी है कि आठ राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति अथवा फेरबदल किया गया है . राष्ट्रपति भवन की ओर जारी रिलीज़ में कहा गया है कि उपरोक्त नियुक्तियां राज्यपालों के पद भार संभालने की तिथि से प्रभावी होंगी .

बता दें कैबिनेट विस्तार से पहले इस बात की भी चर्चा है कि कई और मंत्रियों को या तो संगठन में भेजा जा सकता है. या फिर उन्हें संवैधानिक पद दिया जा सकता है. इसके साथ ही कई मंत्रियों के विभाग बदलने की भी खबरें हैं. 

यह बने नए राज्यपाल

आंध्र प्रदेश के भाजपा नेता डा. हरि बाबू कंभमपति को मिजोरम का राज्यपाल बनाया गया

गुजरात भाजपा के नेता मंगुभाई छगनभाई पटेल को मध्यप्रदेश का राज्यपाल बनाया गया

गोवा के भाजपा नेता राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया

इनका हुआ ट्रांसफर

  • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा का राज्यपाल बनाया गया
  • त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस को झारखंड का राज्यपाल बनाया गया
  • हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया
  • मिजोरम के राज्यपाल पी एस पिल्लै को गोवा का राज्यपाल नियुक्त बनाया गया
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल