राष्ट्रीय प्रवासी ओड़िआ परिवार के नए कार्यकर्ताओं का निर्वाचन

JJ Desk , Dec 04, 2020, 16:12 pm IST
Keywords: odia   odia news   राष्ट्रीय प्रवासी  
फ़ॉन्ट साइज :
राष्ट्रीय प्रवासी ओड़िआ परिवार के नए कार्यकर्ताओं का निर्वाचन
 दिल्ली: दिनांक ३/१२/२० राष्ट्रीय प्रवासी ओडिया परिवार (आर.पी.ओ.पी) का  हाल ही में नए पदाधिकारियों का चुनाव   सम्पन्न हुआ। दिल्ली, एन सी आर के  ५० से अधिक पंजीकृत गैर-निवासी ओड़िया समाजिक एवं सांस्कृतिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी के साथ वर्ष २०१६ में राष्ट्रीय प्रबासी ओड़िया परिबार  की स्थापना हुई| परिवार ने ओड़िशा के बाहर अपने राज्य की  कला, संस्कृति, परंपरा, लोकाचार, भाषा, साहित्य, शिक्षा, पोशाक ,पर्यटन, त्योहार ओर भोजन आदिको बढ़ावा देने और लोकप्रिय बनाने में अपने आपको समर्पित किया  है।  विशेष रूपसे संस्था दिल्ली ऒर राष्ट्रीय राजधानी  क्षेत्र  में रहने वाले और गैर-निवासी ओडिया  लोंगो के बीच शांति, मैत्रि, प्रीति   और एकता स्थापित करने में जुटी हुई है  | 

अपनी बिरादरी के भाई बहनों को मातृप्रदेश ओडिसा के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध करना परिवार की सर्वोत्तम प्राथमिकता रही है | संकट में फसे ओड़िया लोगों की मदद करने के लिए संगठन सदा समर्पित है | विशेष रूप से आर.पी.ओ.पी के स्वयं सेवक साम्प्रतिक गंभीर महामारी के आपदा काल मे राजधानी  दिल्ली में  कोभीड़ मरीजों को हस्पतालों को लेना और  दाखिला  करना,  उनका ख्याल रखना गरीब और बेरोजगार मजदूर लोगों के पास  राहत सामग्री पहुँचाना  और कोरोना पीड़ित परिवारों को सान्त्वना ओर सहायता प्रदान करना जैसे मानवीय योगदान  काफी सराहनीय रहा है |

ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों के माध्यम से आयोजित चुनाव बहुत रोमांचक और रोचक था।मतदाताओं ने शत प्रतिशत मतदान करके  एक  अनोखा रिकॉर्ड बनाया है। आर.पी.ओ.पी के सभी कार्यकारी सदस्य जिसको मतदान के अधिकार प्राप्त हैं ,नई दिल्ली के त्यागराज नगर में श्री जगन्नाथ मंदिर के परिसर में सुभद्रा कला मंडप में बनाए गए मतदान केंद्र पर व्यक्तिगत रूप से अपने लोकतांत्रिक अधिकार सिध किया और  बाकी सारे सदस्यों ने ऑनलाइन माध्यम से अपने भोट डाले।  चुनाव मैदान में मौजूद १६ प्रतियोगियों के बीच हुआ  घमासान लड़ाई में अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को हराकर ९ पदाधिकारी चुने गए |  मीनकेतन सामल राष्ट्रीय प्रबासी ओड़िया परिबार के नए अध्यक्ष निर्वाचित हुए। पुष्पांजलि बारिक और रीता पात्रा दो  उपाध्यक्ष चुने गए।  मीनकेतन मिश्रा  परिवार के नया महासचिव और प्रबीर मोहन्ती संयोजक बने । अन्य चुने गए पदाधिकारियों में कोषाध्यक्ष के रूप में  बसंत जेना, सह कोषाध्यक्ष के रूप में असित परिडा  , दो संयुक्त सचिव के लिये संतोष राउत और  सरिता महापात्रा का चुना जाना सामिल है ।सभी निर्वाचित पदाधिकारीयो का  कार्यकाल दो  साल के लिए होगा। चुनाव के परिणाम के बाद नवनिर्वाचित  अध्यक्ष मीनकेतन सामल ने घोषणा की कि वह और उनकी नई टीम आरपीओपी की मूल सिद्धांत, "एक ओड़िआ श्रेष्ठ ओड़िआ" को साकार करने के लिए पूरी तरह न्यौछावर होंगे और परिवार के परिसर को बिस्वस्तर  में पंहुंचाएँगे।  अधिवक्ता कृष्ण चंद्र नायक, अमिय नायक और सामाजिक कार्यकर्ता झूम झुम पाढी  और बीस्वजीत बारिक ने पूरी चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और स्वच्छ तरीके से संपन्न कराया।
अन्य राष्ट्रीय लेख
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल