Wednesday, 02 July 2025  |   जनता जनार्दन को बुकमार्क बनाएं
आपका स्वागत [लॉग इन ] / [पंजीकरण]   
 

इंडोनेशिया की राजधानी में बाढ़ आने से हजारों फंसे

जनता जनार्दन संवाददाता , Jan 02, 2020, 13:22 pm IST
Keywords: Indonesia Desteny   Indonesia World   Anak Krakatau   Indonesia Flood   Flood In Indonesia   Indonesia Capital Flood   Indonesia   इंडोनेशिया     
फ़ॉन्ट साइज :
इंडोनेशिया की राजधानी में बाढ़ आने से हजारों फंसे जकार्ता: इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में भीषण बाढ़ के कारण नए साल का जश्न गम में तब्दील हो गया और इसके कारण कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और हजारों अन्य लोग विस्थापित हो गए. बाढ़ के कारण एक हवाईअड्डे को बंद करना पड़ा.

राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण एजेंसी के प्रवक्ता अगुस विबोवो ने बृहस्पतिवार को बताया कि मानसून की बारिश और उफनती नदियों की वजह से कम से कम 169 इलाके जलमग्न हो गए. जकार्ता के बाहरी जिलों बोगोर और दीपोक जिलों में भूस्खलन हुआ. उन्होंने बताया कि बाढ़ के कारण कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई. एजेंसी की ओर से जारी वीडियो और तस्वीरों में पानी में तैरती कारें दिखाई दे रही हैं.
 

विबोवो ने बताया कि बाढ़ के कारण हजारों घर और इमारतें डूब गईं और प्राधिकारियों को बिजली और जलापूर्ति रोकनी पड़ी. उन्होंने बताया कि कुछ स्थानों पर बाढ़ के पानी के आठ फुट ऊपर तक पहुंच जाने के कारण 31000 से अधिक लोगों को अस्थायी आश्रयगृहों में शरण लेनी पड़ी. नागर विमानन के महानिदेशक पोलाना प्रमेस्ती ने बताया कि बाढ़ से जकार्ता हलीम पेरडानाकुस्माह घरेलू हवाईअड्डे का रनवे डूब गया और अधिकारियों को इसे बंद करना पड़ा.
अन्य अंतरराष्ट्रीय लेख
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल