दीपिका पादुकोण के साथ विन डीजल इंडिया पहुंचे, हुआ शानदार स्वागत, पहली तस्वीरें

दीपिका पादुकोण के साथ विन डीजल इंडिया पहुंचे, हुआ शानदार स्वागत, पहली तस्वीरें मुंबई: हॉलीवुड स्टार विन डीजल अपनी आगामी फिल्म 'xXx : रिटर्न ऑफ जैंडर केज' को प्रमोट करने इंडिया आ चुके हैं। साथ में फ़िल्म में काम कर रहीं दीपिका पादुकोण भी हैं। गुरुवार सुबह जब यह जोड़ी एयरपोर्ट पर नजर आई तो फैंस उत्साहित नजर आये

सब इन पलों के इंतज़ार में थे जैसे। आप भी देखिये ये तस्वीरें। xXx: रिटर्न ऑफ जैंडर केज' साल 2002 में आई 'xXx' सीरीज की तीसरी फ़िल्म है, इस सीरीज की दूसरी फ़िल्म ल 2005 में रिलीज हुई थी।

फ़िल्म के प्रचार के लिए दीपिका अपने जन्मदिन पर मैक्सिको में थी, उसके बाद लन्दन में फ़िल्म के प्रचार करने के बाद वो पूरी टीम के साथ इंडिया आयीं हैं।

यह फिल्म सबसे पहले भारत में रिलीज की जा रही है, अन्य देशों में जहां इसका प्रदर्शन 19 जनवरी से होगा वहीं भारत के सिनेमाघरों में पांच दिन पहले यानी 14 जनवरी से फ़िल्म का प्रदर्शन शुरु कर दिया जाएगा।

विन डीजल दो दिनों तक मुंबई में रहेंगे और इस दौरान वो मीडिया से भी रूबरू होंगे। दीपिका पादुकोण की भी यही कोशिश कि आये हुए मेहमान केस्वागत में कोई कमी न रह जाए।

अपने जन्मदिन पर दीपिका फ़िल्म के स्टार कास्ट के साथ परदेस में ही थीं जहां विन डीजल ने उनके लिए खास गाना भी गाया था।

ढोल नगाड़ों के बीच अपने प्रशंसकों से घिरी दीपिका विन के साथ काफी खुश नजर आयीं और उन्होंने ऐसे ही वेलकम की उम्मीद भी की होगी!
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल