|
सैयदराजा नगर पंचायत स्थित तालाब पर धूमधाम से मना जीवित्पुत्रिका का पर्व, चेयरमैन आभा जायसवाल मौजूद
अमिय पाण्डेय ,
Sep 14, 2025, 19:47 pm IST
Keywords: Town Area Saiyadraja saidraja news breaking news जीवित्पुत्रिका का पर्व
चंदौली: नगर पंचायत सैयदराजा में जीवित्पुत्रिका व्रत महिलाएं धूमधाम से मनाई इस दौरान सैयदराजा नगर पंचायत चेयरमैन आभा जायसवाल ने तालाब पर जीवित्पुत्रिका का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया और बताया कि इसमे महिलाएं अपने बच्चों की लंबी उम्र के लिए व्रत रखकर भगवान जिउतबन्धन से प्रार्थना करती है यह त्योहार पुत्र के लंबी आयु के लिए निर्जला किया जाता है वही महिलाओं का समूह कहानी भी आपस मे सुनी।
कहा जाता है कि महिलाएं बेहद पवित्रता और आस्था के साथ इस पर्व को मनाती हैं। बिहार, उत्तरप्रदेश और झारखंड में यह पर्व विशेष रूप से मनाया जाता है। अश्विन महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी के दिन यह पर्व मनाया जाता है। इसमें निर्जला व्रत रखने वाली महिलाएं एक बूंद पानी का सेवन नहीं करती हैं। यह एक कठिन व्रतों में से एक माना जाता है। इसे कई लोग जीवित्पुत्रिका व्रत भी कहते हैं।
इस मेले के दौरान पोखरे पर एक मेला भी लगाया गया था। मेले में बच्चों ने खूब आनंद उठाया और खिलौनों की खरीदारी की।
इस दौरान नगर पंचायत प्रतिनिधि राजेश कुमार उर्फ बाढू जायसवाल, भरत भार्गव( नगर आयुक्त अयोध्या), डा. रामअशीष कुशवाहा, राहुल जायसवाल, अंकित जायसवाल, रोहित जायसवाल, शशांक शुक्ला, रिशु सिंह,संतोष जायसवाल, राकेश शर्मा, मीना सिंह, नामवर प्रसाद, सुशील शर्मा,विनोद आर्या,देवानंद मौर्य "सोनू",दिलीप अग्रहरि, संदीप कुमार, मुरली मनोहर तिवारी ,राजू गुप्ता,लोग मौजूद रहे।
वहीं पोखरे पर कर्मचारी सहित सैयदराजा पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था संभाली गयी। |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
|
हां
|
|
|
नहीं
|
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|
|