फाल्गुन अमावस्या पर मिल सकता है पितृ दोष से छुटकारा

जनता जनार्दन संवाददाता , Mar 10, 2024, 18:31 pm IST
Keywords: Falgun Amavasya 2024   वैदिक पंचाग   पितृ दोष   Pitru Dosh Upay   पितृ दोष से मुक्ति  
फ़ॉन्ट साइज :
फाल्गुन अमावस्या पर मिल सकता है पितृ दोष से छुटकारा वैदिक पंचाग के अनुसार हर महीने के कृष्ण पक्ष की 15वीं तिथि को अमावस्या होती है. फाल्गुन अमावस्या काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है. इस दिन स्नान-दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है. फाल्गुन अमावस्या पर पितरों का तर्पण करने से कुंडली के पितृ दोष से मुक्ति पाई जा सकती है. कुंडली में पितृ दोष से घर-परिवार में अशांति का माहौल रहता है और नकारात्मकता फैल जाती है. आइए जानते हैं पितृ दोष से मुक्ति पाने के उपाय.

हिन्दू पंचांग के अनुसार फाल्गुम महीने की अमावस्या की तिथि 9 मार्च को शाम 6 बजकर 17 मिनट पर शुरू हो गई है. इसका समापन आज दोपहर 2 बजकर 29 मिनट पर होगा. उदया तिथि के चलते आज यानी 10 मार्च को फाल्गुन अमावस्या मनाई जा रही है. पितृ दोष से छुटकारा पाने के लिए आप इन मंत्रों का जाप जरूर करें, जरूर फायदा देखने को मिलेगा.


1. ॐ आद्य-भूताय विद्महे सर्व-सेव्याय धीमहि। शिव-शक्ति-स्वरूपेण पितृ-देव प्रचोदयात्'
2. गंगे च यमुने चैव गोदावरी सरस्वती, नर्मदा सिंधु कावेरी जलेस्मिनेसंनिधि कुरू
3. अयोध्या मथुरा, माया, काशी कांचीअवन्तिकापुरी, द्वारवती ज्ञेयाः सप्तैता मोक्ष दायिका
4. ॐ कुल देवताभ्यो नमः।
5. ॐ भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात्
अन्य त्यौहार लेख
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल