![]() |
फादर्स डे 2018: गूगल ने आज होम पेज पर बनाया डूडल
जनता जनार्दन संवाददाता ,
Jun 17, 2018, 11:43 am IST
Keywords: Father's Day Father's Day 2018 Grace Golden Clayton Father's Day Doodle Google Doodle Today's Google Doodle सर्च इंजन गूगल फादर्स डे गूगल डूडल फादर्स डे डूडल फादर्स डे 2018
![]() यह दिन भारत ही नहीं बल्कि विश्वभर के कई देशों में सेलिब्रिट किया जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि फादर्स डे कब और क्यों शुरू हुआ था? चलिए आज हम आपको फादर्स डे की पूरी कहानी के बारे में बताते हैं. दरअसल, फादर्स डे के इतिहास को लेकर दो कहानियां बताई जाती हैं, कुछ लोग मानते हैं कि पहली बार फादर्स डे अमेरिका के पश्चिम वर्जीनिया में 5 जुलाई 1908 को मनाया गया था। इससे कुछ महीने पहले यानी 6 दिसंबर 1907 को पश्चिम वर्जीनिया के मोनोंगाह की एक फैक्ट्री में बड़ा हादसा हुआ था जिसमें 362 लोगों की जान चली गई थी। इस हादसे के बाद करीब 1000 बच्चों ने अपने पिता को हमेशा के लिए खो दिया था। तब बच्चों की ओर से पिता को सम्मान देने के लिए ग्रेस गोल्डन क्लेटन नाम की महिला ने 5 जुलाई को फादर्स डे के रूप में मनाया था। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि फादर्स डे सबसे पहले अमेरिका के वॉशिंगटन में साल 1909 को मनाया गया था, जिसे वॉशिंगटन के स्पोकेन शहर में सोनोरा डॉड ने अपने पिता के लिए सेलिब्रेट किया था। सोनोरा डॉड के बचपन में ही उनकी माता का निधन हो गया था। तभी से पिता ने ही उनकी परवरिश की थी। लेकिन एक दिन जब साल 1909 के मई महीने में सोनोरो मदर्स डे के मौके पर एक चर्च में कार्यक्रम आयोजित किया गया था जहां मां के बारे में बातें हो रही थीं, तभी सोनारो के दिमाग में ख्याल आया कि जब मदर्स डे मनाया जा रहा है तो फादर्स डे क्यों नहीं मनाया जाना चाहिए। ऐसे उन्होंने अगले महीने यानी जून में फादर्स डे मनाया था। इसके बाद साल 1916 में अमेरिकी राष्ट्रपति वुडरो विल्सन ने इस दिवस को मनाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी। फिर 1924 में राष्ट्रपति कैल्विन कुलिज ने इसे राष्ट्रीय आयोजन के रूप में घोषित किया। साल 1966 में पहली बार राष्ट्रपति लिंडन जॉनसन ने इसे जून के तीसरे रविवार को मनाए जाने का फैसला किया और 1972 में राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन द्वारा इस दिन यूनाइटेड स्टेट्स में छुट्टी की घोषणा कर दी गई थी. आज यह दिन अमेरिकी ही नहीं बल्कि भारत और अन्य कई देशों में बड़े जोश के साथ सेलिब्रेट किया जाता है. बच्चे अपने पिता गिफ्ट देते हैं और पूरा दिन पिता के साथ बिताते हैं. |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|