बाढ़ प्रभावितों के लिए सेना व हेलीकॉप्टर की मदद लें: शिवराज
जनता जनार्दन संवाददाता ,
Aug 20, 2016, 12:36 pm IST
Keywords: मध्यप्रदेश बारिश Flood Madhya Pradesh rainfall
भोपालः मध्यप्रदेश के रीवा संभाग में पिछले दिनों से जारी भारी बारिश से बने बाढ़ जैसे हालात की समीक्षा करते हुए शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रभावितों को सुरक्षित निकालने के लिए जरूरत पड़ने पर सेना और हेलीकॉप्टर की मदद ली जाए. मुख्यमंत्री चौहान ने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि स्थिति पर लगातार नजर रखें. बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने के लिए हेलीकॉप्टर की व्यवस्था करें. लोगों को सुरक्षित निकालने की सभी व्यवस्थाएं की जाएं. प्रभावित क्षेत्रों में बचाव दल लगातार काम करें तथा उन्हें जरूरत के अनुसार मोटर बोट भेजी जाएं. |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|