किसी पार्टी से गठबंधन नहीं

जनता जनार्दन संवाददाता , Feb 12, 2012, 16:11 pm IST
Keywords: Nirmala Sitaraman   BJP   SP   BSP   Uma Bharti   Bundelkhand   Sucheta Kriplani   निर्मला सीतारमन   भाजपा   एसपी   बसपा   उमा भारती   बुंदेलखंड   सुचेता कृपलानी  
फ़ॉन्ट साइज :
किसी पार्टी से गठबंधन नहीं नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी की प्रवक्ता निर्मला सीतारमन ने कहा है कि बहुजन समाज पार्टी के साथ चुनाव बाद गठबंधन को लेकर किसी भी तरह की बातचीत नहीं चल रही है।

सीतारमन ने कहा कि फिलहाल हम चुनाव प्रचार में व्यस्त है। यदि हमें जनादेश मिला, तो हम एक जवाबदेह और सक्षम प्रशासन देंगे अन्यथा हम विपक्ष में बैठेगे। उन्होंने कहा कि पार्टी बसपा के साथ चुनाव बाद किसी गठबंधन पर बातचीत नहीं कर रहे है।

सीतारमन का बयान ऐसे समय में आया है, जब राजनीतिक गलियारों और मीडिया रिपोर्ट में ऐसे कयास लग रहे हैं कि भाजपा और बसपा, समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में सरकार बनने से रोकने के लिए गुप्त रूप से सम्पर्क में है।

उन्होंने कहा कि भाजपा विधानसभा चुनाव में विकास के मुद्दे पर जोर दे रही है। उनके अनुसार, उत्तर प्रदेश में प्रथम दो चरणों के मतदान के संकेत उत्साहवर्धक हैं।

सीतारमन ने उमा भारती के नेतृत्व को लेकर भाजपा की राज्य इकाई में कलह या कार्यकर्ताओं के बीच निराशा की बात से इंकार किया। उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों को लेकर हर व्यक्ति खुश नहीं हो सकता। हर चुनाव में कुछ न कुछ असंतोष उभरता है और ठंडा पड़ जाता है।

उन्होंने कहा कि उमा भारती बाहरी नहीं है, वह बुंदेलखंड क्षेत्र से है, जो मध्य प्रदेश तक फैला हुआ है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की पहली मुख्यमंत्री सुचेता कृपलानी राज्य से नहीं थीं।
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल