![]() |
जानिए दिल्ली अनलॉक पार्ट 3 में किसे मिली छूट
जनता जनार्दन संवाददाता ,
Jun 13, 2021, 18:28 pm IST
Keywords: Delhi News Kejriwal Delhi Cm Arvind Kejriwal CM Delhi Delhi News अनलॉक पार्ट- 3 Delhi Unlock 3
![]() नई दिल्लीः दिल्ली में अनलॉक पार्ट- 3 का एलान कर दिया गया है जिसके तहत दिल्ली वालों को कई चीज़ों में रियायत दी गई है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अनलॉक की घोषणा करते हुए कहा कि दिल्ली में कोरोना की स्थिति सुधर रही है. हमारे सामने अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने की चिंता है, साथ ही तीसरी लहर की तैयारी पर भी ज़ोर हैं. अब हम धीरे-धीरे एक्टिविटी शुरू कर रहे हैं. जिसके तहत कई चीज़ों को पूरी तरह से खोला जाएगा, कुछ चीज़ें पूरी तरह से बन्द होंगी और कुछ को पाबंदियों के साथ खोला जा सकेगा. क्या बंद रहेगा -स्कूल, कॉलेज, एजुकेशनल, कोचिंग, ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट.
-सभी समाजिक, राजनीतिक, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, एकेडमिक, सांस्कृतिक, त्योहारों से सम्बंधित आयोजनों पर पाबंदी होगी. क्या खुलेगा -सरकारी दफ्तर में ग्रेड-1 ऑफिसर 100% क्षमता से काम करेंगे और बाकी स्टाफ 50% ऑफिस में और 50% वर्क फ्रॉम होम करेंगे.
-प्राइवेट दफ्तरों को 50% क्षमता के साथ सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक ही खोला जा सकेगा. |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|