![]() |
होली पर इन चीजों का दान करने से जीवन में आएंगी खुशियां ही खुशियां
जनता जनार्दन संवाददाता ,
Mar 08, 2020, 14:35 pm IST
Keywords: Holi Festivals Ramnath Kovind President Narendra Modi PM Narendra Modi India Celibrate Holi Holi 2020Happy Holi 2020 Holi बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राष्ट्रपति
![]() Holi 2020: विशेष योग इस बार होली पर बन रहे हैं. जिन लोगों के जीवन में लंबे समय से परेशानियां और संकट बने हुए हैं और उनसे निजात नहीं मिल पा रही है तो इस बार की होली उनके लिए खुशियां लेकर आ सकती है. इस बार होली पर इन पांच चीजों का दान व्यक्ति को कई तरह की समस्या से निजात दिलाने में मदद करेगा. इस बार की होली कई मायनों में विशेष है इस बार होली पर तीन शुभ योग का निर्माण हो रहा है. होली पर गजकेसरी और त्रिपुष्कर योग बन रहा है जो व्यक्ति के जीवन में खुशियां भर देगा. होली पर गुरु और शनि अपनी अपनी राशि में विराजमान रहेंगे. पति पत्नी के बीच बना रहेगा प्रेम जिन लोगों के दांपत्य जीवन में प्रेम की कमी है उन लोगों के लिए होली पर एक विशेष योग बन रहा है. इस योग में उपाय करने से जीवन में प्रेम की कमी दूर होगी. पति से विवाद की स्थिति है या फिर घर में कलह का माहौल बना रहता है तो इस उपाय को जरूर करना चाहिए. चंद्रमा को अर्घ्य दें होली दहन के दिन शाम को पति पत्नी दोनों मिलकर दीपक जलाएं और चंद्रमा को अर्घ्य दें. इस दिन चंद्रमा की विशेष पूजा करें. चंद्रमा को सफेद चीजों का भोग लगाए. सफेद वस्त्र पहनकर ही पूजा करें. पूजा करने के बाद पति-पत्नी साथ में भोजन ग्रहण करें. रोग से मिलेगा छूटकारा घर में करें सुंदरकांड का पाठ
होलिका दहन के दिन घर में सुंदरकांड का पाठ करने से घर से नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होगी. सुंदरकांड का पाठ पूरे मनोयोग से करें. इसके बाद प्रसाद का वितरण करें.
|
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|
सप्ताह की सबसे चर्चित खबर / लेख
|