Saturday, 20 April 2024  |   जनता जनार्दन को बुकमार्क बनाएं
आपका स्वागत [लॉग इन ] / [पंजीकरण]   
 

अंटार्कटिक में पृथ्वी के सबसे बड़े ज्वालामुखीय क्षेत्र की खोज

जनता जनार्दन डेस्क , Aug 15, 2017, 13:13 pm IST
Keywords: Largest volcanic   Antartica   अंटार्कटिक   ज्वालामुखी   
फ़ॉन्ट साइज :
अंटार्कटिक में पृथ्वी के सबसे बड़े ज्वालामुखीय क्षेत्र की खोज लंडन: वैज्ञानिकों ने अंटार्कटिक में बर्फ की चादर की सतह से दो किलोमीटर नीचे करीब 100 ज्वालामुखियों का पता लगाया है। दावा किया जा रहा है कि यह इलाका पृथ्वी का सबसे बड़ा ज्वालामुखीय क्षेत्र है।

ब्रिटेन में एडिनबर्ग विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने बताया कि इस क्षेत्र में 91 ज्वालामुखियों का और पता चला है। जबकि कुछ समय पहले ही 47 ज्वालामुखी खोजे जा चुके हैं। इन में से कुछ ज्वालामुखी स्वीट्जरलैंड के 4 हजार मीटर ऊंचे आईगर पर्वत के बराबर हैं।

वैज्ञानिकों के मुताबिक यह ज्वालामुखी 100 से लेकर 3850 मीटर ऊंचे हैं। सभी बर्फ की मोटी चादरों से ढके हुए हैं। यह ज्वालामुखी पश्चिम अंटार्कटिक रिफ्ट सिस्टम में मौजूद हैं, जो अंटार्कटिक प्रायद्वीप के रोज आईस सेल्फ से करीब 3500 किमी दूर है। हालांकि वैज्ञानिकों ने कहा कि ज्वालामुखियों की संख्या ज्यादा या कम भी हो सकती है।

अन्य प्रकृति लेख
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल