गौरी शिंदे की अगली फिल्म में साथ देखेंगे शाहरुख, आलिया
जनता जनार्दन डेस्क ,
Aug 20, 2015, 16:44 pm IST
Keywords: Bollywood superstar Shah Rukh Khan actress Alia Bhatt Directory Gauri Shinde बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान अभिनेत्री आलिया भट्ट निर्देशिका गौरी शिंदे
मुंबई: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान और अभिनेत्री आलिया भट्ट ‘इंग्लिश-विंग्लिश’ फिल्म से चर्चा में आईं निर्देशिका गौरी शिंदे की आने वाली फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
फिल्म के निर्माता करण जौहर होंगे। इस फिल्म का निर्माण करण जौहर की प्रोडक्शन कंपनी ‘धर्मा प्रोडक्शंस’ के साथ-साथ शाहरुख खान की ‘रेड चिलीज एंटरटेनमेंट’ और ‘होप प्रोडक्शंस’ के अधीन होगा। करण ने इसकी घोषणा बुधवार को ट्विटर पर की। करण ने ट्वीट किया, ‘‘रेड चिलीज एंटरटेनमेंट, धर्मा और होप प्रोडक्शंस गर्व के साथ प्रस्तुत कर रहे हैं शाहरुख खान और आलिया भप्त अभिनीत गौरी शिंदे की अगली फिल्म।’’ इससे पहले फिल्मकार आर. बाल्की की पत्नी ने सोमवार को ट्विटर पर अपनी वापसी की घोषणा की थी। उनकी बतौर निर्देशक पहली फिल्म ‘इंग्लिश विंग्लिश’ साल 2012 में प्रदर्शित हुई थी। इस फिल्म से अभिनेत्री श्रीदेवी ने कई वर्षों के बाद सिनेजगत में वापसी की थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही थी, जिसके लिए गौरी को काफी सराहना भी मिली। शाहरुख की आलिया के साथ यह पहली फिल्म होगी। इन दोनों कलाकारों को जोड़ी के रूप में देखना काफी दिलचस्प रहेगा। |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|